Friday, August 4, 2017

GHEVAR

आज मैं आप को घेवर बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

२ कप मैदा 
१/२ कप घी 
१ लीटर रिफाइंड आयल 
१/२ कप दूध 
१ निम्बू का रस 
४-५ आइस क्यूब 
१ लीटर पानी 

बनाने की विधि 

१ बड़े पैन में घी और आइस क्यूब डाल कर अच्छे से हाथ से क्रीम बन जाने तक फेंटे। 
इसमें थोड़ी -२ मैदा मिला कर मिक्स करें। 
इसमें दूध मिला कर थोड़ा -२ पानी मिलाएं जिससे गांठे न बने। 
इस पतले घोल में निम्बू का रस मिला दें। 
एक भारी तले के पैन में रिफाइंड ले कर अच्छे से गरम करें। 
तेल के गरम होने पर इसमें घोल को चमचे की सहायता से थोड़ा -२ डाल कर सेंकते रहें। 
इसे ब्राउन होने तक सेंक लें। 
अब इसे पैन से निकाल कर अलग रख लें। 
इसके ऊपर चाशनी डालें और सूखने दें। 
ऊपर से रबड़ी और ड्राई फ्रूट से सजा कर सर्व करें। 

Tuesday, June 27, 2017

GULGULE

आज मैं आप को आटे के गुलगुले बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

२ कप आटा 
१/२ कप चीनी 
१/२ कप नारियल कद्दूकस किया हुआ 
१/२ कप दूध 
१/२ कप पानी 
तलने के लिए तेल 

बनाने की विधि 

एक कटोरे में आटा ,चीनी और कद्दूकस किया हुआ नारियल मिला कर अच्छे से मिक्स कर लें। 
अब इसमें दूध और पानी मिला कर बीटर से धीरे -२ एक सार घोल बना लें। 
अब कड़ाही में तेल डाल कर गरम करें। 
इस तेल में घोल को चमचे की सहायता से थोड़ा -२ गिरा कर गुलगुले सेंक लें। 


Thursday, June 22, 2017

SUJI KI PINNI

आज मैं आप को सूजी की पिन्नी बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

१ कप सूजी 
१ कप बूरा 
१ कप नारियल पाउडर 
६-७ इलाइची पिसी हुई 
१०-१२ बादाम 
१०-१२ काजू 
१०-१२ पिस्ते 
२ चम्मच घी 
२ चुटकी कलर 

बनाने की विधि 

मैदे में घी मिला कर सख्त गूँथ लें और एक डो बना कर एक घी लगे हुए फॉयल पेपर में लपेट कर पहले से गरम माइक्रोवेव में रख कर दोनों तरफ से १५ मिनट के लिए पका लें। 
निकाल कर ठंडा होने पर इसे  मिक्सी में पीस लें। 
अब कड़ाही में घी गरम कर बादाम ,काजू  भून कर निकाल लें और कूट लें। 
इसी कड़ाही में सूजी डाल कर भून लें और गैस बंद कर इसमें बूरा ,नारियल पाउडर ,कलर और काजू बादाम मिला कर छोटे-२ लड्डू बना कर ऊपर से कटे हुए पिस्ते ,काजू बादाम से सजा दें। 

Wednesday, June 21, 2017

MILK POWDER BARFI

आज मैं आप को मिल्क पाउडर की बर्फी बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

१/२ कप मिल्क पाउडर 
१/२ कप बूरा 
१/२ कप नारियल पाउडर 
१ चमचा दूध 
४-५ पिस्ते 

बनाने की विधि 

एक कड़ाही में दूध को गरम कर ,मिल्क पाउडर मिला कर गाढ़ा होने तक चलायें। 
गाढ़ा होने पर इसमें बूरा मिला दें। 
पानी सूख जाने पर नारियल पाउडर मिला कर अच्छे से चला दें। 
एक प्लेट में हल्का सा घी लगा कर इस मिश्रण को फैला दें ,इसके ऊपर पिस्ते के टुकड़े सजा दें ,हल्का जम जाने पर इसे बर्फी के आकार में काट लें 

Tuesday, June 20, 2017

SUKHI MITHI SIVAIN

आज मैं आप को सूखी मीठी सेवईं बनाना सिखाऊंगी। ये ईद पर खाया जाने वाला एक मुख्य व्यंजन है। 

आवश्यक सामग्री 

१ कप सेवईं 
१/२ कप चीनी 
१/४ कप खोया 
६-७ बादाम 
८-१० काजू 
५-६ पिस्ते 
१५-२० किशमिश 
६-७ इलाइची 
१ चम्मच घी 

बनाने की विधि 

कड़ाही में घी गरम कर उसमे बादाम ,काजू ,पिस्ता और किशमिश डाल कर ,किशमिश के फूलने तक तल कर निकाल लें। 
अब सेवईं कड़ाही में डाल कर भून लें। 
भुन जाने पर इसमें २ कप पानी मिला कर १५ मिनट ढँक कर पका ले। 
१५ मिनट बाद इसमें चीनी मिला कर ,पानी सूखने तक चलायें। 
सूखने पर इसमें खोया मिला दें। 
अब गैस बंद कर इसमें सारे ड्राई फ्रूट और पिसी हुई इलाइची मिला कर अच्छे से चला दें। 
ठंडा होने पर सर्व करें। 

Sunday, June 18, 2017

RABDI FALUDA

आज मैं आप को घर पर रबड़ी फालूदा बनाना सिखाऊंगी। 


आवश्यक सामग्री 

१ कप पतली सिवईं 
१/२ कप रबड़ी 
४ चम्मच रूहअफजा 
१/२ चम्मच खाने वाला पीला रंग 

बनाने की विधि 

१ लीटर पानी को उबालें और इसमें सिवईं १५ मिनट उबालें। 
१५ मिनट बाद निकल कर ठन्डे पानी में रख दें। 
थोड़ी सी सिवईं अलग निकल कर उसमे रंग मिला दें। 
साथ दिए गए वीडियो अनुसार इसे कांच के गिलास में सजा कर ठंडा सर्व करें। 

Friday, June 16, 2017

HERBAL MIXTURE FOR WEIGHT LOSS

I don't assure a miracle, but if you are ready to be in appropriate shape, than this is for you.

 This is a mixture of rarely found herbals and worked very well. If someone interested and want

 to give it a try for minimum three month than only contact on given WhatsApp number 

+919582325635. I came to know that a pack for one week cost around Rs. 500 only. Thank you

 for reading.

GHEVAR

आज मैं आप को घेवर बनाना सिखाऊंगी।  आवश्यक सामग्री  २ कप मैदा  १/२ कप घी  १ लीटर   रिफाइंड आयल  १/२ कप दूध  १ निम्बू का रस  ४...