Tuesday, June 20, 2017

SUKHI MITHI SIVAIN

आज मैं आप को सूखी मीठी सेवईं बनाना सिखाऊंगी। ये ईद पर खाया जाने वाला एक मुख्य व्यंजन है। 

आवश्यक सामग्री 

१ कप सेवईं 
१/२ कप चीनी 
१/४ कप खोया 
६-७ बादाम 
८-१० काजू 
५-६ पिस्ते 
१५-२० किशमिश 
६-७ इलाइची 
१ चम्मच घी 

बनाने की विधि 

कड़ाही में घी गरम कर उसमे बादाम ,काजू ,पिस्ता और किशमिश डाल कर ,किशमिश के फूलने तक तल कर निकाल लें। 
अब सेवईं कड़ाही में डाल कर भून लें। 
भुन जाने पर इसमें २ कप पानी मिला कर १५ मिनट ढँक कर पका ले। 
१५ मिनट बाद इसमें चीनी मिला कर ,पानी सूखने तक चलायें। 
सूखने पर इसमें खोया मिला दें। 
अब गैस बंद कर इसमें सारे ड्राई फ्रूट और पिसी हुई इलाइची मिला कर अच्छे से चला दें। 
ठंडा होने पर सर्व करें। 

No comments:

Post a Comment

GHEVAR

आज मैं आप को घेवर बनाना सिखाऊंगी।  आवश्यक सामग्री  २ कप मैदा  १/२ कप घी  १ लीटर   रिफाइंड आयल  १/२ कप दूध  १ निम्बू का रस  ४...