Thursday, June 15, 2017

AMBI KI MITHI LONJI

आज मैं आप को आम्बी की मीठी लौंजी बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

१ चम्मच सरसों का तेल 
२५० ग्राम कच्ची आम्बी कटी हुई 
२०० ग्राम गुड़ 
१ चम्मच कलौंजी 
१ चम्मच सौंफ पाउडर 
१ चम्मच जीरा 
१/२ चम्मच काला नमक 
१/२ चम्मच सफ़ेद नमक 
१ चम्मच हल्दी पाउडर 
१/२ चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
१ चम्मच धनिए पाउडर 

बनाने की विधि 

कड़ाही में तेल गरम करें इसमें जीरा ,कलौंजी और सौंफ पाउडर डालें। 
अब इसमें हल्दी ,मिर्च और धनिया पाउडर डालें। 
इसमें आम्बी और दोनों नमक डाल दें। 
१/२ कप पानी मिला कर इसे अच्छे से चला दें और ५ मिनट ढांक कर पका लें। 
अब इसमें गुड़ डाल कर गलने तक पकाएं। 
ठंडा होने पर इसे पूरी ,रोटी या परांठे के साथ खायें। 


No comments:

Post a Comment

GHEVAR

आज मैं आप को घेवर बनाना सिखाऊंगी।  आवश्यक सामग्री  २ कप मैदा  १/२ कप घी  १ लीटर   रिफाइंड आयल  १/२ कप दूध  १ निम्बू का रस  ४...