Tuesday, April 18, 2017

MOTICHUR KE LADDOO

आज मैं  आप को मोतीचूर के लड्डू बनाना सिखाऊंगी। 

मोतीचूर के लड्डू 

आवश्यक सामग्री 

१ कप बेसन 
३/४ कप चीनी 
२ चम्मच खरबूजे के बीज 
२ चुटकी ऑरेंज फ़ूड कलर 
रिफाइंड आयल 

बनाने की विधि 

बेसन का पतला घोल बना लें। 
अब बूंदी झरने से कड़ाही में तेल में बेसन के घोल से बूंदी झाड़ के सेंक कर रख लें। 
चीनी की गाढ़ी चाशनी बना लें। 
बूंदी को चाशनी में डाल कर १ घंटे के लिए छोड़ दें। 
खरबूजे के बीज को भून लें। 
 १ घंटे बाद बूंदी को चाशनी से निकाल कर इसमें खरबूजे के बीज  मिला कर ,मध्यम आकार के लड्डू बना लें। 

Monday, April 17, 2017

DRY FRUIT KE LADDOO

आज मैं आप को ड्राई फ्रूट के लड्डू बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

१ कप नारियल कद्दूकस किया हुआ 

ड्राई फ्रूट के लड्डू 

१/२ कप चीनी 
१ चम्मच खरबूजे के बीज 
१ चम्मच तरबूज के बीज 
१ चम्मच किशमिश 
१ चम्मच बादाम 
१ चम्मच काजू 
१ चम्मच पिस्ता 

बनाने की विधि 

चीनी को छोड़कर बाकी सभी सामग्री को को अलग -२ भून कर रख लें। 
भुने हुए काजू,बादाम ,पिस्ता को छोटा -२ काट लें। 
चीनी से तीन तार की चाशनी बना कर ठंडा कर लें। 
अब इस चाशनी को सारी सामग्री में मिलाकर लड्डू बना लें। 

Saturday, April 15, 2017

KALI MIRCH KE LADDOO

आज मैं आप को काली मिर्च के लड्डू बनाना सिखाऊंगी। 

काली मिर्च के लड्डू 

आवश्यक सामग्री 

१ कप गेहूं का आटा 
१/२ कप बूरा 
१/२ कप देसी घी 
२ चम्मच कुटी हुई काली मिर्च 
२  चम्मच गोंद 

बनाने की विधि 

घी गरम कर गोंद को भून लें। 
अब गोंद को निकल कर आटे को अच्छे से ब्राउन होने तक भून कर इसमें काली मिर्च मिला दें। 
गैस बंद कर इसमें बूरा और गोंद मिला कर अच्छे से मसल लें। 
थोड़ा ठंडा होने पर इस मिश्रण के लड्डू बना लें। 

Friday, April 14, 2017

MANGO ICECREME

आज मैं आप को मैंगो आइसक्रीम बनाना सिखाऊंगी। 

       मैंगो आइसक्रीम

आवश्यक सामग्री 

१ आम का गूदा 
१ कप क्रीम 
४ चम्मच आइसिंग शुगर 
२ चम्मच चीनी 

बनाने की विधि 

आइसिंग शुगर और चीनी को अच्छे से व्हिप कर लें। 
अब इसमें आम का गूदा मिला कर ठंडा करने के लिए फ्रीजर में रख दें। 
१ घंटे बाद इसे निकाल कर दोबारा अच्छे से व्हिप करें और फ्रीजर में रख दें।ऐसा १ घंटे बाद दोबारा करें। 
अब इसके जम जाने पर इसे निकाल कर कप में सजा कर सर्व करें। 

Thursday, April 13, 2017

BHAREWAN MITHA PARMAL

आज मैं आप को भरवाँ मीठे परमल बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

      भरवाँ मीठे परमल

६ हरे परमल 
१ चम्मच चूना 
२ चम्मच खोया 
१ कप चीनी 
२ चम्मच पिसी 
१ चम्मच इलाइची पाउडर 
६-७ पिस्ते 
२ चम्मच नारियल पाउडर 

बनाने की विधि 

एक बाउल में चूना और पानी घोल कर उसमे सारे परमल १८ घंटे  लिए भिगो दें। 
१८ घंटे बाद परमल को अच्छे से छीलकर ,बीच में से काट कर बीज निकाल दें। 
दो कप पानी में चीनी की चाशनी बनाने के लिए रखें और इसमें परमल डाल कर २५-३०  मिनट तक उबालें ,पानी कम होने पर और मिला दें। 
ठन्डे होने पर परमल निकाल कर चाशनी निचुड़ जाने दें। 
खोये को भून कर इसमें  चम्मच पिसी हुई चीनी और इलाइची पाउडर मिला लें। 
इसमें नारियल पाउडर और पिस्ते मिलाकर परमल के बीच में भर दें। 
ऊपर से नारियल पाउडर से सजा कर सर्व करें। 

Wednesday, April 12, 2017

KALAKAND

आज मैं आप को कलाकंद बनाना सिखाऊंगी। 

कलाकंद 

आवश्यक सामग्री 

२५० ग्राम पनीर 
३०० ग्राम खोया 
३३० ग्राम बूरा 

बनाने की विधि 

पनीर को कद्दूकस कर लें। 
खोये को एक कड़ाही में हल्का सा भून कर इसमें पनीर मिला कर घी छोड़ने तक चलायें। 
अब इसे ठंडा होने दें। 
ठंडा होने पर इसमें बूरा अच्छे से मिला लें और एक ट्रे में बराबर से फैला कर फ्रिज में जमने के लिए रख दें। 
जम जाने पर इसे बर्फी के आकार में काट कर सर्व करें। 

Monday, April 10, 2017

CHUKANDAR(BEATROOT)-NARIYAL KI BARFI

आवश्यक सामग्री 

चुकंदर -नारियल की बर्फी 

१ कप पिसा हुआ चुकंदर 
१ कप हरा नारियल पिसा हुआ 
१/२ कप चीनी 
२ चम्मच घी 
८-१० बादाम-पिस्ता बारीक़ कटे 
१ चम्मच इलाइची पाउडर 

बनाने की विधि 

एक कड़ाही में घी लेकर उसमे नारियल भूने ,जब पानी सूख जाये तो अलग रख लें। 
इसी प्रकार चुकंदर के पेस्ट को भून लें। 
इसमें चीनी मिलाकर पानी सुखा लें अब इसमें भुना हुआ नारियल और इलाइची पाउडर मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। 
इसे एक थाली में अच्छे से फैला कर ऊपर से पिस्ता बादाम से सजा कर जम जाने पर बर्फी के आकार में काट लें। 
ठंडा होने पर सर्व करें 

GHEVAR

आज मैं आप को घेवर बनाना सिखाऊंगी।  आवश्यक सामग्री  २ कप मैदा  १/२ कप घी  १ लीटर   रिफाइंड आयल  १/२ कप दूध  १ निम्बू का रस  ४...