Thursday, April 13, 2017

BHAREWAN MITHA PARMAL

आज मैं आप को भरवाँ मीठे परमल बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

      भरवाँ मीठे परमल

६ हरे परमल 
१ चम्मच चूना 
२ चम्मच खोया 
१ कप चीनी 
२ चम्मच पिसी 
१ चम्मच इलाइची पाउडर 
६-७ पिस्ते 
२ चम्मच नारियल पाउडर 

बनाने की विधि 

एक बाउल में चूना और पानी घोल कर उसमे सारे परमल १८ घंटे  लिए भिगो दें। 
१८ घंटे बाद परमल को अच्छे से छीलकर ,बीच में से काट कर बीज निकाल दें। 
दो कप पानी में चीनी की चाशनी बनाने के लिए रखें और इसमें परमल डाल कर २५-३०  मिनट तक उबालें ,पानी कम होने पर और मिला दें। 
ठन्डे होने पर परमल निकाल कर चाशनी निचुड़ जाने दें। 
खोये को भून कर इसमें  चम्मच पिसी हुई चीनी और इलाइची पाउडर मिला लें। 
इसमें नारियल पाउडर और पिस्ते मिलाकर परमल के बीच में भर दें। 
ऊपर से नारियल पाउडर से सजा कर सर्व करें। 

No comments:

Post a Comment

GHEVAR

आज मैं आप को घेवर बनाना सिखाऊंगी।  आवश्यक सामग्री  २ कप मैदा  १/२ कप घी  १ लीटर   रिफाइंड आयल  १/२ कप दूध  १ निम्बू का रस  ४...