Wednesday, April 19, 2017

CHOCOLATE AKHROT CAKE

आज मैं आप को चॉकलेट - अखरोट का केक बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

चॉकलेट अखरोट का केक 

१/२ कप मैदा 
१ चम्मच चॉकलेट पाउडर 
१ चम्मच चॉकलेट चिप्स 
१/२ कप दही 
२ चम्मच मक्खन 
१/२ चम्मच बेकिंग सोडा 
१/२ चम्मच बेकिंग पाउडर 
१ चम्मच कटे हुए अखरोट 
१/४ कप पिसी चीनी 

बनाने की विधि 

मक्खन और चीनी को बीटर से अच्छे से बीट कर ले। 
इसमें मैदा ,बेकिंग सोडा ,बेकिंग पाउडर ,आधे अखरोट और दही मिलाकर हलके  हाथ से चला लें। 
केक मोल्ड में मक्खन लगा कर हलकी सी मैदा छिड़क लें। 
अब  केक मिश्रण को भर कर ऊपर से चॉकलेट चिप्स और बचे हुए अखरोट फैला दें। 
ओवन को १८० डिग्री पर पहले से गरम कर लें। 
अब ओवन में मोल्ड को १६-१८ मिनट तक रख कर पका लें। 
निकाल कर ठंडा होने पर सर्व करें। 


No comments:

Post a Comment

GHEVAR

आज मैं आप को घेवर बनाना सिखाऊंगी।  आवश्यक सामग्री  २ कप मैदा  १/२ कप घी  १ लीटर   रिफाइंड आयल  १/२ कप दूध  १ निम्बू का रस  ४...