Sunday, April 2, 2017

MAVA PANIR KE LADDOO

आज मैं आप को मावा पनीर के लड्डू बनाना सिखाऊंगी। 

मावा पनीर के लड्डू 

आवश्यक सामग्री 

२५० ग्राम मलाई पनीर 
२५० ग्राम मावा 
१५० ग्राम नारियल पाउडर 
८-१० बारीक़ कटे पिस्ते 
२०० ग्राम बूरा  

बनाने की विधि 

मावे को अच्छे से धीमी आंच पर भून लें।
पनीर को भी २-३ मिनट के लिए भून लें।
भुने पनीर और मावे को हाथ से अच्छे से मसल लें।
इस मिश्रण के ठन्डे होने पर इसमें बूरा और १०० ग्राम नारियल मिला दें।
अब छोटे -२ लड्डू बना कर इसे नारियल के बुरादे में लपेट कर पिस्ते के टुकडों से सजा दें।
ठंडा कर सर्व करें।

No comments:

Post a Comment

GHEVAR

आज मैं आप को घेवर बनाना सिखाऊंगी।  आवश्यक सामग्री  २ कप मैदा  १/२ कप घी  १ लीटर   रिफाइंड आयल  १/२ कप दूध  १ निम्बू का रस  ४...