Saturday, April 22, 2017

CHHENA SANDWICH

आज मैं आप को छैना सैंडविच बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

छैना सैंडविच 

१ लीटर दूध का छेना 
१ कप चीनी 
२ चम्मच मलाई 
१ चम्मच आइसिंग शुगर 
४ चम्मच नारियल पाउडर 
८-१० पिस्ते 
चांदी वरक 

बनाने की विधि 

छैने को अच्छे से मसल लें। 
इसको बेलनाकार आकार के हाथ से ८ पीस बना लें। 
चीनी की १ १/२ कप पानी में चाशनी बना लें ,इसमें छैने के पीस डाल कर २५ मिनट तक उबलने दें। 
आइसिंग शुगर ,नारियल पाउडर और मलाई मिला कर मिश्रण तैयार कर लें। 
छेने के पीस को ठंडा होने पर बीच से चीरा लगा कर उसमे इस मिश्रण को चाकू की सहायता सैंडविच की तरह स भर दें। 
इसी प्रकार से सारे पीस भरकर ,चांदी के वरक और पिस्ते से सजा कर फ्रिज में ठंडा होने लिए रख दें। 
ठंडा होने पर सर्व करें। 

No comments:

Post a Comment

GHEVAR

आज मैं आप को घेवर बनाना सिखाऊंगी।  आवश्यक सामग्री  २ कप मैदा  १/२ कप घी  १ लीटर   रिफाइंड आयल  १/२ कप दूध  १ निम्बू का रस  ४...