Sunday, April 23, 2017

CHHENA MALAI PURI

आज मैं आप को छैना मलाई पूरी बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

छैना मलाई पूरी 

१ लीटर दूध का छैना 
१ लीटर फुल क्रीम दूध 
१/२ कप चीनी 
१०-१२ पिस्ते 
१ चुटकी बेकिंग पाउडर 
८-१० केसर के बाल 
१/२ चम्मच इलाइची पाउडर 

बनाने की विधि 

दूध को गरम कर उस में चीनी और केसर मिला दें। 
छैने में बेकिंग पाउडर मिला कर अच्छे से मसल लें। 
इस मिश्रण की पतली -२ टिक्की बना कर खौलते हुए दूध में डाल कर ८-१० मिनट के लिए पका लें। 
ठंडा होने पर इलाइची पाउडर और पिस्ते से सजा कर सर्व करें। 

No comments:

Post a Comment

GHEVAR

आज मैं आप को घेवर बनाना सिखाऊंगी।  आवश्यक सामग्री  २ कप मैदा  १/२ कप घी  १ लीटर   रिफाइंड आयल  १/२ कप दूध  १ निम्बू का रस  ४...