Friday, March 31, 2017

EGG-LESS CAKE

आज मैं आपको बिना अंडे का केक बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

बिना अंडे का केक 

१ कप मैदा 
१/२ कप चीनी 
४ चम्मच हरी ,लाल टूटी फ्रूटी 
१ चम्मच बेकिंग पाउडर 
१ चम्मच बेकिंग सोडा 
वनीला एसेन्स 
१०० ग्राम मक्खन 

बनाने की विधि 

मक्खन और चीनी को बीटर से अच्छे से बीट कर लें। 
मैदा में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा मिला कर अच्छे से मिक्स कर लें। 
मक्खन और चीनी  मिश्रण में टूटी फ्रूटी मिला लें। 
अब इसमें मैदा का मिश्रण और वनीला एसेन्स धीरे -२ मिला कर एकसार मिश्रण बना लें। 
एक केक मोल्ड में थोड़ी सी सुखी मैदा छिड़क कर स्मूथ कर लें। 
ओवन को पहले से १८० डिग्री पर गरम कर लें। 
अब केक मोल्ड में इस बैटर को डाल कर १० से १२ मिनट के लिए बेक कर लें। 
ठंडा होने पर केक को मोल्ड से एक प्लेट में उल्टा कर निकाल लें और मनचाहे आकार में काट कर सर्व करें। 

SABUDANE KI KHIR

आज मैं आपको नवरात्रों में खाने के लिए साबूदाने की खीर बनाना सिखाऊंगी। 

साबूदाने की खीर 

आवश्यक सामग्री 

१ लीटर फुल क्रीम दूध 
१/२ कप साबूदाना 
८-१० पिस्ते 
४-५ इलाइची 
चीनी स्वादानुसार 

बनाने की विधि 

साबूदाने को ३-४ घंटे के लिए भिगो दें। 
दूध को गरम कर उसमे भीगा हुआ साबूदाना डाल कर ,साबूदाने के पारदर्शी होने तक पकायें। 
अब इसमें चीनी मिला कर गैस बंद कर दें। 
ठंडा होने पर इसे कटोरी में निकाल कर ऊपर से इलाइची और पिस्ते से सजा कर पेश करें। 

Tuesday, March 28, 2017

CHAMCHAM

आज मैं आप को बंगाली मिठाई 'चमचम 'बनाना सिखाऊंगी। 

चमचम 

आवश्यक सामग्री 

१ लीटर फुल क्रीम दूध 
१ कप चीनी 
१२-१४ पिस्ता 
ऑरेंज खाने वाला रंग 
२ निम्बू 

बनाने की विधि 

दूध को गरम कर फाड़ ले और छेना बना लें। 
(छेना बनाने की विधि के लिए पूर्वलिखित पोस्ट देखें )
इस छेने में रंग मिला कर खूब अच्छे से मसल कर एकसार कर लें। 
चीनी को तीन कप पानी में गरम कर चाशनी बना लें। 
छेने के पेड़े बना कर इसमें बीच में एक पिस्ता रख कर गोल बना लें। 
चाशनी खौलने लगे तो इसमें छेने के गोले डाल कर २५-३० मिनट पका लें। 
ठन्डे होने पर सर्व करें। 


Monday, March 27, 2017

KHOYE KE SHAKARPARE

आज मैं आप को खोये के शकरपारे बनाना सिखाऊंगी। 

खोये के शकरपारे 

आवश्यक सामग्री 

१ कप खोया 
१/२ कप चीनी 
१०-१५ काजू  
१ चम्मच इलाइची 
१ चम्मच घी 

बनाने की विधि 

कड़ाही में घी गरम कर उसमे खोया अच्छे से भून लें। 
इसमें चीनी मिला कर ,घुलने तक चलायें। 
इसमें आधे काजू काट कर मिला दें। 
अब इसे एक प्लेट में निकाल कर ऊपर से बचे हुए काजू से सजा दें। 
ठंडा होने पर इसे छोटे-२ शकरपारे के आकार में काट लें। 

Sunday, March 26, 2017

THANDAI

आज मैं आप को गर्मी के मौसम में पीने वाला पेय ,ठंडाई बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

५ चम्मच खरबूजे और कद्दू के बीज 
३ चम्मच खसखस 
३ चम्मच पिस्ता 
३ चम्मच बादाम 
३ चम्मच काजू 
१ कप चीनी 
१ चम्मच कालीमिर्च 
१०-१२ इलाइची
१ १/२ लीटर दूध  

बनाने की विधि 

दूध,चीनी ,काली मिर्च और इलाइची को  छोड़कर बाकि सारी सामग्री को रात को पानी में भिगो दें। 
इलाइची और काली मिर्च को भून लें। 
पहले काली मिर्च और इलाइची को मिक्सी में डाल कर पीस लें। 
अब इसमें सारी भिगोई हुई सामग्री मिला कर अच्छे से पीस लें। 
इसमें चीनी मिला कर एक बार और चला लें। 
इस पिसे हुए मिश्रण को ठन्डे दूध में घोल कर सुबह या शाम पियें। 
गर्मी में ये ठंडाई शरीर और दिमाग को ठंडक पहुंचाती है। 


Saturday, March 25, 2017

MOHAN BHOG

आज मैं आप को मोहन भोग बनाना सिखाऊंगी ,जो छप्पन भोग में से एक भोग होता है। 

मोहन भोग 

आवश्यक सामग्री 

१ कप बेसन  
१ कप चीनी 
३/४ कप घी  
२ चुटकी खाने वाला रंग 
१ चम्मच दूध 
८-१० बारीक़ कटे पिस्ते 
१ चांदी बर्क 

बनाने की विधि 

बेसन में दूध मिला कर तब तक मसले जब तक दाने न बन जायें। 
अब एक कड़ाही में घी गरम करें और इसमें बेसन को ब्राउन होने तक भून लें। 
चीनी को १/२ कप पानी में गरम कर एक तार की चाशनी बना लें ,इसमें खाने वाला रंग मिला लें। 
चाशनी में भुना हुआ बेसन मिला कर गैस बंद कर दें। 
इस मिश्रण को थाली में निकाल लें और ठंडा होने पर ऊपर से चांदी के बर्क से सजा कर पेश करें।
इससे सम्बंधित कुछ भी पूछने के लिए vandna.swati@gmail.com पर संपर्क करें।


Friday, March 24, 2017

BADAM COOKIES

आज मैं आप को घर पर बादाम कुकीज बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

बादाम कुकीज 

१ १/२ कप मैदा 
१ कप बादाम 
१/२  कप सफ़ेद मक्खन 
१/२ कप बटर 
१ चम्मच बेकिंग सोडा 
१ चम्मच बेकिंग पाउडर 
२ चम्मच आटा 
२ चम्मच बेसन 
४ चम्मच चॉकलेट पाउडर 
१ कप पिसी चीनी 

बनाने की विधि 

आटा ,मैदा बेसन ,बेकिंग पाउडर ,बेकिंग सोडा ,चॉकलेट पाउडर और आधे बादाम क्रश कर के एक बाउल में अच्छे से मिक्स कर लें। 
पिसी चीनी और मक्खन ,बटर को बीटर से  अच्छे से व्हिप  कर क्रीम बना लें। 
इस क्रीम को आटे के मिश्रण में मिला कर मसल लें। 
अब इसके छोटे -२ गोले बनाकर हथेली से दबाकर पेड़े बना लें। 
ओवन  को १८० डिग्री पर पहले से गरम कर लें। 
इन पेड़ो को बेकिंग ट्रे में रखकर बीच में एक -२ बादाम लगा दें। 
ओवन में ट्रे रख कर १५ मिनट बेक कर लें। 
 कुकीज तैयार हैँ।
इससे सम्बंधित कुछ भी पूछने के लिए vandna.swati@gmail.com पर संपर्क करें।


GHEVAR

आज मैं आप को घेवर बनाना सिखाऊंगी।  आवश्यक सामग्री  २ कप मैदा  १/२ कप घी  १ लीटर   रिफाइंड आयल  १/२ कप दूध  १ निम्बू का रस  ४...