Tuesday, March 28, 2017

CHAMCHAM

आज मैं आप को बंगाली मिठाई 'चमचम 'बनाना सिखाऊंगी। 

चमचम 

आवश्यक सामग्री 

१ लीटर फुल क्रीम दूध 
१ कप चीनी 
१२-१४ पिस्ता 
ऑरेंज खाने वाला रंग 
२ निम्बू 

बनाने की विधि 

दूध को गरम कर फाड़ ले और छेना बना लें। 
(छेना बनाने की विधि के लिए पूर्वलिखित पोस्ट देखें )
इस छेने में रंग मिला कर खूब अच्छे से मसल कर एकसार कर लें। 
चीनी को तीन कप पानी में गरम कर चाशनी बना लें। 
छेने के पेड़े बना कर इसमें बीच में एक पिस्ता रख कर गोल बना लें। 
चाशनी खौलने लगे तो इसमें छेने के गोले डाल कर २५-३० मिनट पका लें। 
ठन्डे होने पर सर्व करें। 


No comments:

Post a Comment

GHEVAR

आज मैं आप को घेवर बनाना सिखाऊंगी।  आवश्यक सामग्री  २ कप मैदा  १/२ कप घी  १ लीटर   रिफाइंड आयल  १/२ कप दूध  १ निम्बू का रस  ४...