Tuesday, March 14, 2017

BESAN KA HALWA

आज मैं आप को बेसन का हलवा बनाना सिखाऊंगी। 

बेसन का हलवा 

आवश्यक सामग्री 

१ कप बेसन 
१/२ कप घी 
१/४ कप चीनी 
१०-१५ बादाम 
१०-१५ काजू 
१०-१५ पिस्ते 

बनाने की विधि 

एक कड़ाही में घी गरम करे ,इसमें बेसन डाल कर अच्छे से लगातार चलाते हुए सुनहरा भूरा होने तक भून लें। 
अब इसमें काजू,पिस्ता और बादाम के टुकड़े काट कर डालें  और दो मिनट और चलाए। 
इसमें चीनी मिला कर १ १/२ कप पानी मिलाए और लगातार चलाते रहे जिससे गांठे न बने। 
पानी सूखने तक इसे अच्छे से लगातार चलाते रहें। 
ऊपर से बचे हुए ड्राई फ्रूट से सजाकर सर्व करें।
इससे सम्बंधित कुछ भी पूछने के लिए vandna.swati@gmail.com पर संपर्क करें।

No comments:

Post a Comment

GHEVAR

आज मैं आप को घेवर बनाना सिखाऊंगी।  आवश्यक सामग्री  २ कप मैदा  १/२ कप घी  १ लीटर   रिफाइंड आयल  १/२ कप दूध  १ निम्बू का रस  ४...