Sunday, March 19, 2017

BADAM, AKHROT KI CHIKKI

आज मैं आप को बादाम ,अखरोट की चिक्की बनाना सिखाऊंगी। 

चिक्की 

आवश्यक सामग्री 

१ कप गुड़ 
१ कप बादाम,अखरोट और खरबूजे के बीज 
२ चम्मच देसी घी 

बनाने की विधि 

बादाम को बीच से काट कर २ टुकड़े कर लें। 
अखरोट को हथेली से मसल लें। 
अब एक कड़ाही में बादाम,अखरोट और खरबूजे के बीज अच्छे से भून लें। 
गुड़ को छोटा -२ तोड़ कर कड़ाही में धीमी आंच पर गरम कर पिघला लें। 
गुड़ के पिघल जाने पर इसमें एक चम्मच घी मिलाकर इसमें भुने हुए बादाम ,अखरोट और खरबूजे के बीज डाल कर अच्छे से चलायें। 
अब चकले पर थोड़ा सा घी लगा कर इस मिश्रण को उस पर अच्छे से गोल आकार में बिछा कर ऊपर से बेलन से दबा -२ कर फैला दें। 
इसे गरम अवस्था में ही चाकू से चौकोर आकार में काट लें। 
ठंडा होने पर सर्व करें।
इससे सम्बंधित कुछ भी पूछने के लिए vandna.swati@gmail.com पर संपर्क करें।

No comments:

Post a Comment

GHEVAR

आज मैं आप को घेवर बनाना सिखाऊंगी।  आवश्यक सामग्री  २ कप मैदा  १/२ कप घी  १ लीटर   रिफाइंड आयल  १/२ कप दूध  १ निम्बू का रस  ४...