Thursday, March 23, 2017

CHOCOLATE COOKIS

आज मैं आप को चॉकलेट कुकीज बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

चॉकलेट कुकीज 

१ कप मैदा 
२ चम्मच चॉकलेट पाउडर 
१/२ चम्मच बेकिंग पाउडर 
१/२ चम्मच बेकिंग सोडा 
१/२ कप चीनी 
१/२ कप मक्खन 
१ चम्मच खोया 

बनाने की विधि 

एक बाउल में मक्खन और चीनी मिला कर अच्छे से व्हिप कर ले। 
एक प्लेट में मैदा ,चॉकलेट पाउडर ,बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा अच्छे से मिक्स कर ले। 
इस मिश्रण में मक्खन मिला कर अच्छे से मसल लें। 
अब इसके छोटे -२ गोले बनाकर हथेली से दबाकर पेड़े बना लें। 
इन पेड़ो के ऊपर थोड़ा -२ खोया लगा दें। 
ओवन को १८० डिग्री पर गरम कर लें। 
कुकीज को बेकिंग ट्रे में १५ मिनट पका लें। 
ठंडा होने पर चाय के साथ सर्व करें।
इससे सम्बंधित कुछ भी पूछने के लिए vandna.swati@gmail.com पर संपर्क करें।

No comments:

Post a Comment

GHEVAR

आज मैं आप को घेवर बनाना सिखाऊंगी।  आवश्यक सामग्री  २ कप मैदा  १/२ कप घी  १ लीटर   रिफाइंड आयल  १/२ कप दूध  १ निम्बू का रस  ४...