Friday, March 17, 2017

BHUNE CHANE KE LADDOO

आज मैं आप को भुने चने लड्डू बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

आवश्यक सामग्री 

२०० ग्राम भुने चने 
१ कप घी 
१ कप पिसी चीनी 
१/२ कप खरबूजे के बीज 
१/२ कप अखरोट 

बनाने की विधि 

भुने चने को हथेली से रगड़ कर छिलके हटा दें। 

भुने चने के लड्डू 

अब इस चने को मिक्सी में मोटा पीस लें। 
इसमें खरबूजे के बीज और अखरोट मिला कर हल्का सा और पीस लें। 
एक कड़ाही में घी गरम कर इसमें इस मिश्रण को ५-६ मिनट तक भून लें। 
गैस बंद कर इसमें पिसी चीनी मिला लें। 
ठंडा होने पर इस मिश्रण के मध्यम आकार के लड्डू बना लें।
इससे सम्बंधित कुछ भी पूछने के लिए vandna.swati@gmail.com पर संपर्क करें।



No comments:

Post a Comment

GHEVAR

आज मैं आप को घेवर बनाना सिखाऊंगी।  आवश्यक सामग्री  २ कप मैदा  १/२ कप घी  १ लीटर   रिफाइंड आयल  १/२ कप दूध  १ निम्बू का रस  ४...