Wednesday, March 15, 2017

STRAWBERRY SWAD WALA DAHI

आज मैं आप  को स्ट्रॉबेरी स्वाद वाला दही बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

१०-१५ आधी कटी स्ट्रॉबेरी 
१ कप क्रीम 
१ कप टांग कर निचोड़ा हुआ दही 
४ चम्मच स्ट्रॉबेरी डेसर्ट टॉपिंग  
२ चम्मच चीनी 
८ कुकीज ,मनचाहे स्वाद की ,कृश की हुई 

बनाने की विधि 

क्रीम में १ चम्मच चीनी मिलाकर उसे तब तक फेंटे जब तक चीनी घुल न जाये। 
इसमें एक चम्मच स्ट्रॉबेरी डेसर्ट टॉपिंग को अच्छे से मिला कर रख लें। 
दही में एक चम्मच चीनी अच्छे से मिला कर रख लें। 
अब एक कांच के ग्लास में सबसे पहले कृश बिस्किट की एक लेयर बना लें। 
इसमें स्ट्रॉबेरी टॉपिंग किनारे से डाले ,इसके ऊपर एक लेयर दही की बनाएं। 
इसके ऊपर कटे हुए स्ट्रॉबेरी के टुकड़े डाले ,फिर ऊपर से एक  क्रीम की लेयर डालें। 
सबसे ऊपर एक साबुत स्ट्रॉबेरी से सजा दें।
इससे सम्बंधित कुछ भी पूछने के लिए vandna.swati@gmail.com पर संपर्क करें।

No comments:

Post a Comment

GHEVAR

आज मैं आप को घेवर बनाना सिखाऊंगी।  आवश्यक सामग्री  २ कप मैदा  १/२ कप घी  १ लीटर   रिफाइंड आयल  १/२ कप दूध  १ निम्बू का रस  ४...