Tuesday, March 7, 2017

NARIYAL CHOCOLATE KI BARFI

आज मैं आप को नारियल -चॉकलेट की बर्फी बनाना सिखाऊंगी। 

नारियल - चॉकलेट की बर्फी 

आवश्यक सामग्री 

२२० ग्राम नारियल पाउडर 
४ चम्मच चॉकलेट पाउडर 
२०० ग्राम खोया 
२०० ग्राम कंडेंस्ड दूध 
१ चम्मच इलाइची पाउडर 

बनाने की विधि 

१०० ग्राम खोये को भून कर इसमें १०० ग्राम कंडेंस्ड दूध मिला कर २ से  ३ मिनट तक लगातार चलाते रहें। अब गैस बंद कर इसमें १०० ग्राम नारियल पाउडर मिला दें और इलाइची पाउडर मिला कर चला दें। 
अब एक ट्रे में इस मिश्रण को अच्छे से बिछा दें। 
इसके बाद बचे हुए खोये को भूने इसमें कंडेंस्ड मिल्क मिला कर इसमें बचा हुआ नारियल पाउडर मिला दें फिर चॉकलेट पाउडर मिला कर चला दें। 
अब इस चोकलेटी मिश्रण को ट्रे में पहले से बिछाये हुए मिश्रण के ऊपर अच्छे से बिछा दें। 
इस दोहरे मिश्रण को ट्रे में सेट होने के लिए २०-२५ मिनट के लिए छोड़ दें। 
सेट हो जाने के बाद इसको बर्फी के आकार में काट कर सर्व करें।
इससे सम्बंधित कुछ भी पूछने के लिए vandna.swati@gmail.com पर संपर्क करें।

1 comment:

  1. The Best Slots | Casino Roll
    The best slots at Casino Roll. If herzamanindir.com/ you 바카라사이트 love table casino-roll.com games, to play blackjack, you have to bet twice for the dealer to win. The dealer must titanium earrings

    ReplyDelete

GHEVAR

आज मैं आप को घेवर बनाना सिखाऊंगी।  आवश्यक सामग्री  २ कप मैदा  १/२ कप घी  १ लीटर   रिफाइंड आयल  १/२ कप दूध  १ निम्बू का रस  ४...