Monday, March 20, 2017

KHIR

आज मैं आप को चावल की खीर बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

१/२ कप चावल 

खीर 

१ कप मखाना 
१०-१५ छुहारे 
१०-१२ बादाम 
१५-२० किशमिश 
१/२ कप चीनी 
११/२ लीटर फुल क्रीम दूध 
१ चम्मच इलाइची पाउडर 
१ चुटकी जायफल पाउडर 

बनाने की विधि 

चावल को २ घंटे के लिए पानी में भिगो दें। 
दूध को अच्छे से गरम करें ,खौल आने पर इसमें चावल ,मखाने और छुहारे डाल कर चावल गलने तक अच्छे से पकाएं। 
चावल गलने पर इसमें चीनी मिला दें और १० मिनट चलाते रहें। 
गैस बंद कर अब इसमें कटे हुए बादाम ,किशमिश ,इलाइची पाउडर और जायफल पाउडर डाल कर अच्छे से मिला दें। 
इससे सम्बंधित कुछ भी पूछने के लिए vandna.swati@gmail.com पर संपर्क करें।

No comments:

Post a Comment

GHEVAR

आज मैं आप को घेवर बनाना सिखाऊंगी।  आवश्यक सामग्री  २ कप मैदा  १/२ कप घी  १ लीटर   रिफाइंड आयल  १/२ कप दूध  १ निम्बू का रस  ४...