Friday, March 24, 2017

BADAM COOKIES

आज मैं आप को घर पर बादाम कुकीज बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

बादाम कुकीज 

१ १/२ कप मैदा 
१ कप बादाम 
१/२  कप सफ़ेद मक्खन 
१/२ कप बटर 
१ चम्मच बेकिंग सोडा 
१ चम्मच बेकिंग पाउडर 
२ चम्मच आटा 
२ चम्मच बेसन 
४ चम्मच चॉकलेट पाउडर 
१ कप पिसी चीनी 

बनाने की विधि 

आटा ,मैदा बेसन ,बेकिंग पाउडर ,बेकिंग सोडा ,चॉकलेट पाउडर और आधे बादाम क्रश कर के एक बाउल में अच्छे से मिक्स कर लें। 
पिसी चीनी और मक्खन ,बटर को बीटर से  अच्छे से व्हिप  कर क्रीम बना लें। 
इस क्रीम को आटे के मिश्रण में मिला कर मसल लें। 
अब इसके छोटे -२ गोले बनाकर हथेली से दबाकर पेड़े बना लें। 
ओवन  को १८० डिग्री पर पहले से गरम कर लें। 
इन पेड़ो को बेकिंग ट्रे में रखकर बीच में एक -२ बादाम लगा दें। 
ओवन में ट्रे रख कर १५ मिनट बेक कर लें। 
 कुकीज तैयार हैँ।
इससे सम्बंधित कुछ भी पूछने के लिए vandna.swati@gmail.com पर संपर्क करें।


No comments:

Post a Comment

GHEVAR

आज मैं आप को घेवर बनाना सिखाऊंगी।  आवश्यक सामग्री  २ कप मैदा  १/२ कप घी  १ लीटर   रिफाइंड आयल  १/२ कप दूध  १ निम्बू का रस  ४...