Tuesday, February 28, 2017

PEDA

आज मैं आप को पेड़े बनाना सिखाऊंगी।

पेड़ा 
आवश्यक सामग्री 
२ लीटर फुलक्रीम दूध
१ कप चीनी
१ चम्मच इलाइची पाउडर
४ चम्मच नारियल पाउडर

बनाने की विधि 
एक कड़ाही में दूध को गरम करें।
दूध को खौलने दें ,जब दूध से गाढ़ी रबड़ी बनने लगे तो इसमें चीनी मिला कर लगातार चलाते रहें।
जब चीनी द्वारा छोड़ा गया पानी सूख जाये तो गैस बंद कर दें।
ठंडा होने पर इस मिश्रण के मनचाहे आकार के पेड़े बना लें।
इन पेडों के ऊपर एक प्लेट में रखकर नारियल पाउडर लपेट लें।

Monday, February 27, 2017

KHOYE KA SINGHADA

आज मैं आप को खोये का सिंघाड़ा बनाना सिखाऊंगी।

खोये का सिंघाड़ा 
आवश्यक सामग्री 
१ बड़ा चम्मच भुना हुआ खोया
१ बड़ा चम्मच बूरा
१० -१२ काजू ,बादाम ,पिस्ता
१ बड़ा कप मैदा
१ बड़ा चम्मच घी
फ्राई करने के लिए रिफाइंड आयल
१ चम्मच इलाइची पाउडर

बनाने की विधि 
मैदा को घी और पानी मिलाकर थोड़ा सख्त गूँथ लें।
मैदे की पूड़ी बेलकर चोकोर आकार में काट लें।
खोया ,काजू ,बादाम, पिस्ता और बूरे को मिलाकर मिश्रण बना लें ,इसमें इलाइची पाउडर मिला दें।
चोकोर आकार के टुकड़े में थोड़ा सा मिश्रण रखकर इसे सिंघाड़े के आकार (विडियो अनुसार ) फोल्ड कर लें।
इन सिंघाडो को आयल में डीप फ्राई कर लें।
ड्रेसिंग के लिए थोड़ी सी चीनी को एक पैन में गरम करें ,जब चीनी पिघल जाये तो इसे इन सिंघाडो के ऊपर डाल  कर  सर्व करें।

Sunday, February 26, 2017

RAS-MALAI

आज मैं आप को रसमलाई बनाना सिखाऊंगी।

रसमलाई 
आवश्यक सामग्री 
२ लीटर फुलक्रीम दूध
१०-१२ काजू ,बादाम ,पिस्ता  कटे हुए
१/२ कप चीनी
१ चम्मच इलाइची पाउडर
१ चुटकी केसर

बनाने की विधि 
१ लीटर दूध को फाड़ कर छेना बना ले।
इस छेने को अच्छे से मसल ले।
एक कड़ाही में १ लीटर दूध को १५ मिनट गाढ़ा होने तक खौलाएं।
छेने की छोटी -२ गोलियां बना कर खौलते हुए दूध में डाल दें।
१० मिनट तक इन गोलियों को दूध में चलाते रहें।
अब इसमें चीनी मिला कर चलाते रहें।  चीनी घुल जाने पर गैस बंद कर दें।
ऊपर से केसर और इलाइची पाउडर मिला दें।
सर्व करने से पहले कटे हुए काजू ,पिस्ता , बादाम से सजा दें।
इसे ठंडा कर के खायें। 

Friday, February 24, 2017

SHRIKHAND WITH STRAWBERRY AND GRAPES

आज मैं आप को स्ट्रॉबेरी और अंगूर के साथ श्रीखंड बनाना सिखाऊंगी।

स्ट्रॉबेरी और अंगूर वाला श्रीखंड 
आवश्यक सामग्री 
२ कटोरी बिना पानी का दही
१/२ कटोरी चीनी
१०-१२ काले और हरे अंगूर
२ चम्मच इलाइची पाउडर
२ चम्मच स्ट्रॉबेरी का गूदा

बनाने की विधि 
दही में चीनी डाल कर बीटर से तब तक चलायें जब तक चीनी घुल न जाये।
अब एक कांच के गिलास में चीनी मिला दही ,अंगूर और स्ट्रॉबेरी का गूदा लेयर में डालें और ठंडा कर सर्व करें। 

Thursday, February 23, 2017

SHIVRATRI SPECIAL - SINGHADE KE AATE KA HALWA

आज मैं आप को सिंघाड़े के आटे का हलवा बनाना सिखाऊंगी। ये शिवरात्रि के व्रत में  खाया जा सकता है।
कैप्शन जोड़ें
आवश्यक सामग्री 
१ १/२ कटोरी सिंघाड़े का आटा 
१ कटोरी चीनी 
४ चम्मच घी 
१० -१२ कटे हुए बादाम ,पिस्ता 

बनाने की विधि 
आटे को गोल्डन ब्राउन होने तक कड़ाही में भून लें। 
चाशनी बनाने के लिए २ कप पानी में चीनी मिला कर गरम करे और चीनी घुलने तक चलाते रहे। 
आटे में ३ कटोरी पानी मिलाकर घोल बनाये। 
इस घोल को खौलती हुई चाशनी में डाल दें। 
इस मिश्रण में घी मिलाकर गाढ़ा होने तक चलाते रहें।
गाढ़ा होने पर गैस को धीमा कर दें। 
एक थाली में घी लगाकर इसमें आधे बादाम -पिस्ता फैला दें। 
ऊपर से इस थाली में  मिश्रण को बराबर फैला दें और इसके ऊपर बचे हुए बादाम -पिस्ता डाल दें। 
इसे २० -२५ मिनट जमने दे और फिर बर्फी के आकार में काट लें।                                                                        

Monday, February 20, 2017

ORANGE JELLY

आज मैं आप को ऑरेंज जेली बनाना सिखाऊंगी।
ऑरेंज जेली 

आवश्यक सामग्री
१ कप अरारोट
१ १/२ कप चीनी
१ चम्मच घी
१ चुटकी ऑरेंज कलर
१/२ निम्बू का रस
१ चम्मच कद्दूकस किये संतरे का छिलका
१०-१२ बारीक़ कटे काजू और बादाम

बनाने की विधि 
१/२ कप पानी में चीनी की चाशनी बना कर इसमें घी मिला दें।
अब इसके खौलने पर इसमें थोड़ा सा निम्बू का रस और कद्दूकस किये संतरे के छिलके और ऑरेंज कलर मिला दें।
अरारोट में १/४  पानी मिला कर गाढ़ा घोल बना कर ,चाशनी के गाढ़ा होने पर उसमे मिला दें और १० मिनट तक लगातार चलाते रहें। इसके बाद गैस बंद कर दें।
एक प्लेट पर फॉयल पेपर बिछा कर ऊपर से थोड़ा सा घी लगा दें।
अब आधे काजू बादाम  फैला दें  और ऊपर से गरम मिश्रण फैला दें।
इसके ऊपर बचे हुए काजू बादाम डाल कर ठंडा होने दें।
ठंडा होने पर इसे चौकोर आकार में काट लें।





Saturday, February 18, 2017

NARIYAL KE LADDOO

नारियल के लड्डू 
आज मैं आप को नारियल के लड्डू बनाना सिखाऊंगी।

आवश्यक सामग्री 
२ नारियल कद्दूकस किये हुए
१ कटोरी मखाना
१/२ कटोरी किशमिश
२ चम्मच खसखस
१ कप घी
१/२ कटोरी बूरा
कंडेंस दूध

बनाने की विधि 
एक कड़ाही में घी गरम कर इसमें मखाने ब्राउन होने तक भून लें।
इसी प्रकार किशमिश ,खसखस और नारियल को भी ब्राउन होने तक अलग -२ भून कर रख लें।
अब एक थाली में सारी सामग्री मिला कर इसमें कंडेन्स दूध मिला कर लड्डू बना लें।





GHEVAR

आज मैं आप को घेवर बनाना सिखाऊंगी।  आवश्यक सामग्री  २ कप मैदा  १/२ कप घी  १ लीटर   रिफाइंड आयल  १/२ कप दूध  १ निम्बू का रस  ४...