Monday, February 20, 2017

ORANGE JELLY

आज मैं आप को ऑरेंज जेली बनाना सिखाऊंगी।
ऑरेंज जेली 

आवश्यक सामग्री
१ कप अरारोट
१ १/२ कप चीनी
१ चम्मच घी
१ चुटकी ऑरेंज कलर
१/२ निम्बू का रस
१ चम्मच कद्दूकस किये संतरे का छिलका
१०-१२ बारीक़ कटे काजू और बादाम

बनाने की विधि 
१/२ कप पानी में चीनी की चाशनी बना कर इसमें घी मिला दें।
अब इसके खौलने पर इसमें थोड़ा सा निम्बू का रस और कद्दूकस किये संतरे के छिलके और ऑरेंज कलर मिला दें।
अरारोट में १/४  पानी मिला कर गाढ़ा घोल बना कर ,चाशनी के गाढ़ा होने पर उसमे मिला दें और १० मिनट तक लगातार चलाते रहें। इसके बाद गैस बंद कर दें।
एक प्लेट पर फॉयल पेपर बिछा कर ऊपर से थोड़ा सा घी लगा दें।
अब आधे काजू बादाम  फैला दें  और ऊपर से गरम मिश्रण फैला दें।
इसके ऊपर बचे हुए काजू बादाम डाल कर ठंडा होने दें।
ठंडा होने पर इसे चौकोर आकार में काट लें।





No comments:

Post a Comment

GHEVAR

आज मैं आप को घेवर बनाना सिखाऊंगी।  आवश्यक सामग्री  २ कप मैदा  १/२ कप घी  १ लीटर   रिफाइंड आयल  १/२ कप दूध  १ निम्बू का रस  ४...