Thursday, February 9, 2017

LOKI KI KHIR

आज मैं आप को लोकी की खीर बनाना सिखाऊंगी।
लोकी की खीर 

आवश्यक सामग्री 
१/२ कग लोकी
१ लीटर फुल क्रीम दूध
८-१० बारीक़ कटे बादाम
१/२ चम्मच इलाइची पाउडर
१०० ग्राम चीनी
विधि 
लोकी को छीलकर उसका बीच का भाग काटकर निकाल दें।
अब लोकी को कद्दूकस कर लें।
कद्दूकस की हुई लोकी को कुकर में २ सीटी आने तक ,बिना पानी के उबाल लें।
दूध को गरम कर १५ मिनट तक उबाल लें।
उबली हुई लोकी को छान कर दूध में डाल दें।
इसे १० मिनट तक अच्छे से चलायें।
अब इसमें चीनी मिला दें और घुलने तक चलायें।
गैस बंद कर बादाम और इलाइची मिला दें।
इसे ठंडा या गरम सर्व कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

GHEVAR

आज मैं आप को घेवर बनाना सिखाऊंगी।  आवश्यक सामग्री  २ कप मैदा  १/२ कप घी  १ लीटर   रिफाइंड आयल  १/२ कप दूध  १ निम्बू का रस  ४...