Monday, February 13, 2017

LAUKI KI BARFI

लौकी की बर्फी 
आज मैं आप को लौकी की बर्फी बनाना सिखाऊंगी।

आवश्यक सामग्री 
१ किलो लौकी
३०० ग्राम चीनी
५०० ग्राम खोया
१०० ग्राम नारियल पाउडर
१०-१२ कटे हुए बादाम
१०-१२ कटे हुए पिस्ते
बनाने की विधि 
लौकी को छील कर अच्छे से कद्दूकस कर लें।
अब कद्दूकस की हुई लौकी को कुकर में २ सीटी आने तक उबाल लें।
उबली हुई लौकी का पानी निकाल कर कड़ाही में ५ मिनट के लिए लगातार चलाते हुए भून लें।
अब इसमें चीनी मिला दें और चलाते रहें।
चीनी जब जमने लगे तो इसमें खोया मिला दें।
५ -मिनट इसे चलाने के बाद गैस बंद कर दें ,इसमें नारियल पाउडर मिला दें और ठंडा होने दें।
ठंडा होने पर मिश्रण को थाली में फैला कर बराबर कर लें।
इसके ऊपर बादाम और पिस्ते के टुकड़े सजा दें।
जब ये थोड़ा सख्त हो जाये तो इसे बर्फी के आकार में काट लें।




No comments:

Post a Comment

GHEVAR

आज मैं आप को घेवर बनाना सिखाऊंगी।  आवश्यक सामग्री  २ कप मैदा  १/२ कप घी  १ लीटर   रिफाइंड आयल  १/२ कप दूध  १ निम्बू का रस  ४...