Friday, February 17, 2017

RASGULLA (CHHENA)

आज मैं आप घर पर रसगुल्ले बनाना सिखाऊंगी।

आवश्यक सामग्री 
१ लीटर फुलक्रीम दूध
१ निम्बू
३ कप चीनी
१ चम्मच कॉर्न फ्लौर

छैना बनाने की विधि 
दूध को लगातार चलाते हुए गरम करें।
रसगुल्ले 
दूध जब उबलने लगे तो इसे गैस से उतार कर ५ मिनट ठंडा होने दें।
निम्बू का रस निकल कर छान लें।
अब दूध को चलाते हुए इसमें धीरे -२  निम्बू का रस मिला दें इससे दूध फट जायेगा।
इस फटे हुए दूध को सूती कपडे से छान लें और अच्छे से निचोड़ लें।
अब इसे एक प्लेट में निकाल कर १० मिनट मसल लें।
इसमें कॉर्न फ्लौर मिला कर अच्छे से मसले।
इस मिश्रण के गोले बना कर रख लें।

चाशनी बनाने की विधि 
चीनी को डेढ़ कप पानी में गरम करें।
जब ये उबलने लगे तो इसमें १ चम्मच दूध मिला दें इससे चाशनी की गंदगी ऊपर आ जाएगी जिसे चम्मच से निकाल  कर फेंक दें।
अब उबलती हुई चाशनी में छैने के गोले डाल कर २०-२५ मिनट तक उबालें।
चाशनी गाढ़ी हो जाये तो १ कप गरम पानी मिला दें।
इसे ५-६ घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
अब रसगुल्ले ठन्डे कर के खाये।




No comments:

Post a Comment

GHEVAR

आज मैं आप को घेवर बनाना सिखाऊंगी।  आवश्यक सामग्री  २ कप मैदा  १/२ कप घी  १ लीटर   रिफाइंड आयल  १/२ कप दूध  १ निम्बू का रस  ४...