Sunday, April 9, 2017

BESAN AUR AATE KE LAADDOO

आवश्यक सामग्री 

बेसन आटे के लड्डू 

१/२ कप गेहूं का आटा 
१/२ कप बेसन 
१ कप बूरा 
१ चम्मच खरबूजे के बीज 
१/२ कप घी 

बनाने की विधि 

कड़ाही में घी गरम कर ,बेसन को अच्छे से भून लें। 
अब इसमें आटा मिला कर ब्राउन होने तक भून लें। 
गैस बंद कर इसमें खरबूजे के बीज और बूरा मिला कर मिक्स कर लें। 
ठंडा होने पर इसके लड्डू बना कर स्टोर कर लें। 

Saturday, April 8, 2017

LAUKI KA HALWA

आज मैं आप को लौकी का हलवा बनाना सिखाऊंगी। 

लौकी का हलवा 

आवश्यक सामग्री 

१ किलो लौकी 
१ कप क्रीम 
१/२ कप चीनी 
८-१० बारीक़ कटे पिस्ता -बादाम 

बनाने की विधि 

लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लें। 
इस कद्दूकस की हुई लौकी को कड़ाही में धीमी आंच पर भून लें। 
भुन जाने पर इसमें चीनी मिला कर तब तक चलायें जब तक पानी सूख न जाये। 
अब इसमें क्रीम मिला कर अच्छे से भून लें। 
इसे ऊपर से काजू - बादाम से सजा कर सर्व करें। 

Friday, April 7, 2017

DALMA-MALPUA

आज मैं आप को उड़ीसा का एक व्यंजन दालमा - मालपुआ बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

दालमा - मालपुआ 

दालमा के लिए 

१ कप अरहर दाल 
१ कप कटा हुआ कद्दू 
१ कप कटा हुआ बैगन 
१ कप कटा हुआ कच्चा केला 
१ कप कटी हुई शिमला मिर्च 
२ प्याज बारीक़ कटे हुए 
१ चम्मच किसे हुए लहसुन 
२ चम्मच भुना जीरा पाउडर 
२ चुटकी हींग 
२ चम्मच करी पाउडर 
१ चम्मच सौंफ 
१ चम्मच राइ 
१ चम्मच मेथी दाना 
१ चम्मच काली मिर्च पाउडर 
१ चम्मच चीनी 
२ चम्मच तेल 
१ चम्मच घी 
२ चम्मच बारीक़ कटे धनिया पत्ता 
३-४ टमाटर छिले हुए 
१ चम्मच नारियल पाउडर 
नमक स्वादानुसार 

मालपुआ के लिए 

१ कप मैदा 
१ १/२ कप दूध 
१/२ कप चीनी 
तलने के लिए तेल 

दालमा बनाने की विधि 

दाल को १ घंटे के लिए भिगो कर रख दें। 
कुकर में ३ कप पानी में दाल और सारी कटी हुई सब्जियाँ मिला कर नमक ,हल्दी और तेल डाल कर धीमी आंच पर ३ सीटी आने तक पका लें। 
एक अलग पैन में तेज पत्ता ,राइ ,सौंफ ,हींग ,लाल मिर्च,जीरा ,और प्याज डाल कर भून लें। 
इस पैन में दाल को मिला कर  अच्छे से मिक्स कर ५ मिनट के लिए पकने दें। 
अब इसमें एक चम्मच चीनी मिला दें और ऊपर से घी डाल कर धनिया पत्ते से सजा दें। 

मालपुआ बनाने की विधि 

मैदा ,चीनी और दूध को अच्छे से मिला कर ,एक घंटे के लिए रख दें। 
एक पैन में तेल गरम करें और एक -२ चम्मच भरकर तेल में धीरे से डाल कर फैला लें और दोनों तरफ से डीप फ्राई कर लें। 


Thursday, April 6, 2017

SHRIKHAND

आज मैं आप को श्रीखंड बनाना सिखाऊंगी। 

श्रीखंड 

आवश्यक सामग्री 

१ कप पानी/क्रीम निकला दही 
७-८ बारीक़ कटे पिस्ते 
५-६ बारीक़ कटे बादाम 
१ चम्मच इलाइची पाउडर 
१/२ कप चीनी 

बनाने की विधि 

एक बाउल में दही को अच्छे से बीट करें। 
इसमें चीनी मिला कर दोबारा बीटर से चीनी घुलने तक बीट करें। 
अब कटे हुए बादाम ,पिस्ता मिला कर चला लें। 
गिलास या आइसक्रीम सर्व करने करने वाले कप में इस मिश्रण को भरें और ऊपर से इलाइची पाउडर ,पिस्ते ,बादाम से सजा कर ठंडा होने के लिए फ्रीजर में रख दें। 
इसे खाने के लिए ठंडा ही सर्व करें। 

Wednesday, April 5, 2017

MAVA CHOCOLATE BARFI

आज मैं आप को मावा चॉकलेट बर्फी बनाना सिखाऊंगी। 

चॉकलेट बर्फी 


आवश्यक सामग्री 

५०० ग्राम खोया 
१ चम्मच चॉकलेट पाउडर 
३०० ग्राम पिसी चीनी 

बनाने की विधि 

खोये को धीमी आंच पर भून लें। 
इसमें से २०० ग्राम खोया अलग निकाल लें। 
२०० ग्राम वाले खोये में १०० ग्राम पिसी चीनी और चॉकलेट पाउडर मिला कर अच्छे से मिक्स कर लें। 
३०० ग्राम खोये को एक प्लेट में बिछा लें और ऊपर से चॉकलेट वाले खोये की परत बिछा दें। 
दोनों परतों के जम जाने पर इसे बर्फी के आकार में काट लें। 

Tuesday, April 4, 2017

TUTI FRUITY PEDE

आज मैं आप को टूटी -फ्रूटी पेड़े बनाना सिखाऊंगी। 

टूटी फ्रूटी पेड़े 

आवश्यक सामग्री 

४४० ग्राम खोया 
२०० ग्राम पिसी चीनी 
२ चम्मच लाल टूटी फ्रूटी 
१ चम्मच हरी टूटी फ्रूटी 
ऑरेंज फ़ूड कलर 

बनाने की विधि 

खोये को धीमी आंच पर भून लें। 
पिसी हुई चीनी इसमें मिला कर चलाते रहें जब तक चीनी घुल न जाये। 
इस मिश्रण में से आधा भाग निकाल कर बचे हुए में फ़ूड कलर और टूटी फ्रूटी मिला दें। 
एक प्लेट में कलर वाले खोये और बिना कलर वाले खोये को दो लेयर में एक के ऊपर एक बिछा कर जमने दें। 
अब इन दोनों लेयर को रोल कर लोई बना लें। 
इस लोई को चाकू से पतले -२ पेड़े की तरह काट कर जमने के लिए रख दें 

Sunday, April 2, 2017

MAVA PANIR KE LADDOO

आज मैं आप को मावा पनीर के लड्डू बनाना सिखाऊंगी। 

मावा पनीर के लड्डू 

आवश्यक सामग्री 

२५० ग्राम मलाई पनीर 
२५० ग्राम मावा 
१५० ग्राम नारियल पाउडर 
८-१० बारीक़ कटे पिस्ते 
२०० ग्राम बूरा  

बनाने की विधि 

मावे को अच्छे से धीमी आंच पर भून लें।
पनीर को भी २-३ मिनट के लिए भून लें।
भुने पनीर और मावे को हाथ से अच्छे से मसल लें।
इस मिश्रण के ठन्डे होने पर इसमें बूरा और १०० ग्राम नारियल मिला दें।
अब छोटे -२ लड्डू बना कर इसे नारियल के बुरादे में लपेट कर पिस्ते के टुकडों से सजा दें।
ठंडा कर सर्व करें।

GHEVAR

आज मैं आप को घेवर बनाना सिखाऊंगी।  आवश्यक सामग्री  २ कप मैदा  १/२ कप घी  १ लीटर   रिफाइंड आयल  १/२ कप दूध  १ निम्बू का रस  ४...