Monday, May 1, 2017

CHHENA TOAST WITH BEAT ROOT

आज मैं आप को चुकन्दर वाले छैना टोस्ट बनाना सिखाऊंगी। 

चुकन्दर के छैना टोस्ट 

आवश्यक सामग्री 

छैना १ लीटर दूध का 
१ कप चीनी 
२ चुकन्दर 
१/२ कप नारियल पाउडर 
१/२ कप मलाई 
४ चम्मच दूध पाउडर 
२ चम्मच आइसिंग शुगर पाउडर 
४-५ पिस्ता ,बादाम 

बनाने की विधि 

छैने का रोल बना कर एक कुकर में चाशनी में २५-३०  मिनट के लिए पका लें और ५-६ घंटे के लिए छोड़ दें। 
चुकंदर को छील कर कद्दूकस कर लें और इसे एक कड़ाही में पानी सूखने तक भून लें। 
इसको ठंडा होने पर आधा नारियल पाउडर ,दूध पाउडर ,आइसिंग पाउडर, आधी मलाई इसमें मिला कर अच्छे  मिक्स  लें। 
छैने के रोल के पतले -२ पीस काट लें। 
बची हुई मलाई ,आइसिंग पाउडर और दूध पाउडर मिला कर मिश्रण बना लें। 
अब छैने के पीस पर पहले चुकन्दर वाला मिश्रण और ऊपर से सफ़ेद मलाई वाला मिश्रण लगा कर ,ऊपर से बादाम पिस्ता से सजा कर सर्व करें। 

Thursday, April 27, 2017

GUNA

आज मैं आप को एक पारम्परिक व्यंजन गुना बनाना सिखाऊंगी। 

गुना 

आवश्यक सामग्री 

२ कप गेहूं आटा 
१ कप गुड़ 
१ कप कद्दूकस नारियल 
१ कप घी 
रिफाइंड आयल 

बनाने की विधि 

गुड़ को आधा कप पानी में घोल लें। 
आटे में गोला और गुड़ के पानी को मिलाकर गूँथ लें। 
१५ मिनट बाद इस आटे से लोई बना कर, गोल जोड़ लें और इसे अंगूठे की सहायता से दबा -२ कर कड़ा बना लें। 
रिफाइंड आयल को गरम कर उसमे इन्हें ब्राउन होने तक डीप फ्राई कर लें। 
ठंडा होने पर स्टोर कर के रख लें। 

Tuesday, April 25, 2017

BADI BUNDI

आज मैं आप को मीठी बड़ी बूंदी बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

१ कप मैदा 

मीठी बूंदी 

१ चम्मच उड़द की दाल 
१ कप चीनी 
ऑरेंज फ़ूड कलर 
रिफाइंड आयल 
१/२ चम्मच निम्बू का रस 

बनाने की विधि 

दाल को एक रात के लिए भिगो दें। 
सुबह इस दाल को अच्छे से पीस लें। 
मैदा ,फ़ूड कलर और दाल को मिला कर पतला घोल बना कर रख दें ।
चीनी में १/२ कप पानी मिला कर गरम कर चाशनी बना लें। 
चाशनी खौल जाने पर इसमें निम्बू का रस मिला कर ठंडा होने दें। 
कड़ाही में बूंदी के बड़े झांवे से बूंदी झाड़ कर अच्छे से सेंक लें और निकाल कर चाशनी में डाल दें। 
५-६ मिनट बाद इसे चाशनी से निकाल कर थाली में रख लें। 


 


Sunday, April 23, 2017

CHHENA MALAI PURI

आज मैं आप को छैना मलाई पूरी बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

छैना मलाई पूरी 

१ लीटर दूध का छैना 
१ लीटर फुल क्रीम दूध 
१/२ कप चीनी 
१०-१२ पिस्ते 
१ चुटकी बेकिंग पाउडर 
८-१० केसर के बाल 
१/२ चम्मच इलाइची पाउडर 

बनाने की विधि 

दूध को गरम कर उस में चीनी और केसर मिला दें। 
छैने में बेकिंग पाउडर मिला कर अच्छे से मसल लें। 
इस मिश्रण की पतली -२ टिक्की बना कर खौलते हुए दूध में डाल कर ८-१० मिनट के लिए पका लें। 
ठंडा होने पर इलाइची पाउडर और पिस्ते से सजा कर सर्व करें। 

Saturday, April 22, 2017

CHHENA SANDWICH

आज मैं आप को छैना सैंडविच बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

छैना सैंडविच 

१ लीटर दूध का छेना 
१ कप चीनी 
२ चम्मच मलाई 
१ चम्मच आइसिंग शुगर 
४ चम्मच नारियल पाउडर 
८-१० पिस्ते 
चांदी वरक 

बनाने की विधि 

छैने को अच्छे से मसल लें। 
इसको बेलनाकार आकार के हाथ से ८ पीस बना लें। 
चीनी की १ १/२ कप पानी में चाशनी बना लें ,इसमें छैने के पीस डाल कर २५ मिनट तक उबलने दें। 
आइसिंग शुगर ,नारियल पाउडर और मलाई मिला कर मिश्रण तैयार कर लें। 
छेने के पीस को ठंडा होने पर बीच से चीरा लगा कर उसमे इस मिश्रण को चाकू की सहायता सैंडविच की तरह स भर दें। 
इसी प्रकार से सारे पीस भरकर ,चांदी के वरक और पिस्ते से सजा कर फ्रिज में ठंडा होने लिए रख दें। 
ठंडा होने पर सर्व करें। 

Thursday, April 20, 2017

PEANUT CAKE

आज मैं आप को मूंगफली का केक बनाना सिखाऊंगी 


आवश्यक सामग्री 

मूंगफली का 

३/४ कप मैदा 
१/२ कप पीसी चीनी 
१/२ कप दही 
२ चम्मच मूंगफली का मक्खन 
५० ग्राम मोटी पिसी मूंगफली 
१ चम्मच बेकिंग सोडा 
१ चम्मच बेकिंग पाउडर 

बनाने की विधि 

मक्खन और चीनी को अच्छे से बीट कर लें। 
इसमें मूंगफली ,बेकिंग सोडा,दही  और बेकिंग पाउडर डाल कर मिश्रण बना लें। 
ओवन को १ ८ ० डिग्री पर पहले से गरम कर लें। 
केक मोल्ड में मक्खन लगा कर थोड़ी सी मैदा छिड़क लें। 
इस मोल्ड में केक का मिश्रण भर कर ऊपर से मूंगफली फैला कर ओवन में २० -२२ मिनट के लिए बेक कर लें। 
ठंडा होने पर केक को मोल्ड  से ट्रे में निकाल कर काट कर सर्व करें  

Wednesday, April 19, 2017

CHOCOLATE AKHROT CAKE

आज मैं आप को चॉकलेट - अखरोट का केक बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

चॉकलेट अखरोट का केक 

१/२ कप मैदा 
१ चम्मच चॉकलेट पाउडर 
१ चम्मच चॉकलेट चिप्स 
१/२ कप दही 
२ चम्मच मक्खन 
१/२ चम्मच बेकिंग सोडा 
१/२ चम्मच बेकिंग पाउडर 
१ चम्मच कटे हुए अखरोट 
१/४ कप पिसी चीनी 

बनाने की विधि 

मक्खन और चीनी को बीटर से अच्छे से बीट कर ले। 
इसमें मैदा ,बेकिंग सोडा ,बेकिंग पाउडर ,आधे अखरोट और दही मिलाकर हलके  हाथ से चला लें। 
केक मोल्ड में मक्खन लगा कर हलकी सी मैदा छिड़क लें। 
अब  केक मिश्रण को भर कर ऊपर से चॉकलेट चिप्स और बचे हुए अखरोट फैला दें। 
ओवन को १८० डिग्री पर पहले से गरम कर लें। 
अब ओवन में मोल्ड को १६-१८ मिनट तक रख कर पका लें। 
निकाल कर ठंडा होने पर सर्व करें। 


GHEVAR

आज मैं आप को घेवर बनाना सिखाऊंगी।  आवश्यक सामग्री  २ कप मैदा  १/२ कप घी  १ लीटर   रिफाइंड आयल  १/२ कप दूध  १ निम्बू का रस  ४...