Monday, May 1, 2017

CHHENA TOAST WITH BEAT ROOT

आज मैं आप को चुकन्दर वाले छैना टोस्ट बनाना सिखाऊंगी। 

चुकन्दर के छैना टोस्ट 

आवश्यक सामग्री 

छैना १ लीटर दूध का 
१ कप चीनी 
२ चुकन्दर 
१/२ कप नारियल पाउडर 
१/२ कप मलाई 
४ चम्मच दूध पाउडर 
२ चम्मच आइसिंग शुगर पाउडर 
४-५ पिस्ता ,बादाम 

बनाने की विधि 

छैने का रोल बना कर एक कुकर में चाशनी में २५-३०  मिनट के लिए पका लें और ५-६ घंटे के लिए छोड़ दें। 
चुकंदर को छील कर कद्दूकस कर लें और इसे एक कड़ाही में पानी सूखने तक भून लें। 
इसको ठंडा होने पर आधा नारियल पाउडर ,दूध पाउडर ,आइसिंग पाउडर, आधी मलाई इसमें मिला कर अच्छे  मिक्स  लें। 
छैने के रोल के पतले -२ पीस काट लें। 
बची हुई मलाई ,आइसिंग पाउडर और दूध पाउडर मिला कर मिश्रण बना लें। 
अब छैने के पीस पर पहले चुकन्दर वाला मिश्रण और ऊपर से सफ़ेद मलाई वाला मिश्रण लगा कर ,ऊपर से बादाम पिस्ता से सजा कर सर्व करें। 

No comments:

Post a Comment

GHEVAR

आज मैं आप को घेवर बनाना सिखाऊंगी।  आवश्यक सामग्री  २ कप मैदा  १/२ कप घी  १ लीटर   रिफाइंड आयल  १/२ कप दूध  १ निम्बू का रस  ४...