Friday, May 26, 2017

IMARTI

आज मैं आप को इमरती बनाना सिखाऊंगी। 

इमरती 

आवश्यक सामग्री 

३/४ कप बिना छिलके की उड़द दाल 
१/४ कप कॉर्न फ्लोर 
२ कप चीनी 
१ चम्मच इलाइची पाउडर 
१ चम्मच ऑरेंज फ़ूड कलर 
रिफाइंड आयल तलने के लिये 

बनाने की विधि 

१ रात पहले उड़द दाल पानी में भिगो दें। 
पानी निकाल कर इसे मिक्सी में अच्छे से पीस लें। 
पिसी हुई दाल में कॉर्न फ्लोर और इलाइची पाउडर मिला कर इसे व्हिप कर लें। 
चीनी को पानी में गरम कर बिना तार की गाढ़ी चाशनी बना लें। 
पॉलीथिन का एक कोन बना कर उसमे मिश्रण भर कर ,एक छिछली कड़ाही में तेल गरम कर उसमे गोल -२ आकार की इमरती धीमी आंच पर सेंक लें। 
सिंक जाने पर इन्हे निकाल कर चाशनी में ४-५ मिनट डुबो कर निकाल कर एक थाली में रखते जाएं। 
गरमागरम सर्व करें। 


No comments:

Post a Comment

GHEVAR

आज मैं आप को घेवर बनाना सिखाऊंगी।  आवश्यक सामग्री  २ कप मैदा  १/२ कप घी  १ लीटर   रिफाइंड आयल  १/२ कप दूध  १ निम्बू का रस  ४...