Tuesday, May 23, 2017

CHHENA MALAI CUTLET

आज मैं आप को छैना मलाई कटलेट बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

छैना मलाई कटलेट 

१ लीटर दूध का छैना 
१ १/२ कप चीनी 
२ चुटकी फ़ूड कलर 
१ कप मलाई 
४ चम्मच पिसी चीनी 
१ चम्मच हरी लाल टूटी फ्रूटी  
१ चम्मच नारियल पाउडर 
१०-१२ कटे पिस्ते 

बनाने की विधि 

छैने की गोल-२ टिक्की बना कर पतली चाशनी में डाल दें ,साथ में फ़ूड कलर भी डाल दें और ३० मिनट के लिए पकने दें। चाशनी अगर गाढ़ी हो जाये तो और पानी मिला दें। 
मलाई और पिसी चीनी को अच्छे से व्हिप कर मिक्स कर लें। 
छैने को निकाल कर बीच से काट कर दो हिस्सों में बांट लें। 
इसके ऊपर व्हिप की हुई मलाई ,नारियल पाउडर ,पिस्ता और टूटी फ्रूटी डाल कर सजा दें और ठंडा कर सर्व करें। 

No comments:

Post a Comment

GHEVAR

आज मैं आप को घेवर बनाना सिखाऊंगी।  आवश्यक सामग्री  २ कप मैदा  १/२ कप घी  १ लीटर   रिफाइंड आयल  १/२ कप दूध  १ निम्बू का रस  ४...