Wednesday, May 10, 2017

KHATTA AAM PAPAD

आज मैं आप को खट्टा आम पापड़ बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

खट्टा आम पापड़ 

१ किलो कच्चे आम 
२०० ग्राम गुड़ 
१/२ चम्मच काला नमक 
१/२ चम्मच सफ़ेद नमक 
१ चम्मच भुना जीरा पाउडर 
१ चम्मच जीरा पाउडर 
१/२ चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
चाट मसाला 

बनाने की विधि 

आम को छील कर गुठली निकाल दें। 
इसके टुकड़े काट कर मिक्सी में पीस लें। 
गैस पर एक पैन में इस पीसे हुए आम को डाल कर ,गुड़ ,काला नमक ,सफ़ेद नमक ,जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिला कर पानी सूखने तक चलाते रहें। 
पानी सूखने पर गैस बंद कर चाट मसाला मिला दें। 
अब इस मिश्रण के ठंडा होने पर प्लास्टिक शीट पर पतली लेयर में बिछा दें। 
इसे धूप में ३ -४ घंटे तक सुखा लें। 
अब इसे १० -१२ घंटे केलिए छाया में पंखे के नीचे सुखा लें। 
सूख जाने पर इसे शीट से हटा कर मनचाहे आकार में काट कर स्टोर कर लें। 

No comments:

Post a Comment

GHEVAR

आज मैं आप को घेवर बनाना सिखाऊंगी।  आवश्यक सामग्री  २ कप मैदा  १/२ कप घी  १ लीटर   रिफाइंड आयल  १/२ कप दूध  १ निम्बू का रस  ४...