Wednesday, May 31, 2017

NARIYAL KI COLOUR WALI BARFI


आज मैं आपको नारियल की कलर वाली बर्फी बनाना सिखाऊंगी 


आवश्यक सामग्री 

१०० ग्राम नारियल पाउडर
१ कप  चीनी
१ कप  खोया
६-७ पिसी इलाइची
फ़ूड कलर

विधि 

एक कड़ाही में चीनी की चाशनी बनाएं।
जब चाशनी जमने लगे तो उसमे खोया और फ़ूड कलर मिला दें और चलायें।
अब गैस बंद करके ठंडा होने पर उसमे इलाइची पाउडर मिला दें।
नारियल पाउडर का आधा हिस्सा इसमें मिला कर चलायें।
अब बचे हुए नारियल पाउडर का भी आधा भाग एक थाली में अच्छे से फैला लें।
चाशनी वाले मिश्रण को इस थाली में नारियल पाउडर के ऊपर फैला दें।
इसके ऊपर बचा हुआ नारियल पाउडर बुरक दें।
ठंडा होने पर इसे बर्फी के आकार में काट लें और खाने का मजा लें।

No comments:

Post a Comment

GHEVAR

आज मैं आप को घेवर बनाना सिखाऊंगी।  आवश्यक सामग्री  २ कप मैदा  १/२ कप घी  १ लीटर   रिफाइंड आयल  १/२ कप दूध  १ निम्बू का रस  ४...