Thursday, March 23, 2017

CHOCOLATE COOKIS

आज मैं आप को चॉकलेट कुकीज बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

चॉकलेट कुकीज 

१ कप मैदा 
२ चम्मच चॉकलेट पाउडर 
१/२ चम्मच बेकिंग पाउडर 
१/२ चम्मच बेकिंग सोडा 
१/२ कप चीनी 
१/२ कप मक्खन 
१ चम्मच खोया 

बनाने की विधि 

एक बाउल में मक्खन और चीनी मिला कर अच्छे से व्हिप कर ले। 
एक प्लेट में मैदा ,चॉकलेट पाउडर ,बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा अच्छे से मिक्स कर ले। 
इस मिश्रण में मक्खन मिला कर अच्छे से मसल लें। 
अब इसके छोटे -२ गोले बनाकर हथेली से दबाकर पेड़े बना लें। 
इन पेड़ो के ऊपर थोड़ा -२ खोया लगा दें। 
ओवन को १८० डिग्री पर गरम कर लें। 
कुकीज को बेकिंग ट्रे में १५ मिनट पका लें। 
ठंडा होने पर चाय के साथ सर्व करें।
इससे सम्बंधित कुछ भी पूछने के लिए vandna.swati@gmail.com पर संपर्क करें।

Wednesday, March 22, 2017

COOKIES

आज मैं आप को घर पर कुकीज बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

कुकीज़ 

१ कप मैदा 
१ चम्मच आटा 
१ चम्मच बेसन 
१/२ कप बूरा 
१/२ कप नारियल पाउडर 
१/४ कप सफ़ेद मक्खन 
१/४ कप बटर 
१/२ चम्मच बेकिंग पाउडर 

बनाने की विधि 

दोनों मक्खन को मिला कर उसमे बूरा डाल कर बीटर से अच्छे से बीट कर लें। 
एक बाउल में मैदा ,आटा ,बेसन ,नारियल पाउडर और बेकिंग पाउडर को अच्छे से मिक्स कर लें। 
इसमें बीट किये हुए मक्खन और बूरे के मिश्रण को मिला कर मिक्स कर लें। 
इस मिश्रण के छोटे-२ पेड़े ,हथेली की सहायता से बना लें। 
ओवन को १८० डिग्री पर पहले से गरम कर लें। 
इन पेडों को बेकिंग ट्रे में रख कर ओवन में १२ मिनट के लिए बेक करें। 
निकाल कर ठंडा होने पर सर्व करें।
इससे सम्बंधित कुछ भी पूछने के लिए vandna.swati@gmail.com पर संपर्क करें।

Tuesday, March 21, 2017

KAJU KI NARIYAL WALI BARFI

आज मैं आप को काजू की बर्फी, नारियल पाउडर के साथ बनाना सिखाऊंगी। 

काजू की नारियल वाली बरफी 

आवश्यक सामग्री 

१/२ कप काजू 
१ कप नारियल पाउडर 
१/२ कप चीनी 
१ चम्मच इलाइची पाउडर 
१ चम्मच घी 

बनाने की विधि 

काजू को मिक्सर में डाल कर अच्छे से पीस लें। 
कड़ाही में १/ ४ कप पानी में चीनी मिला कर गरम करें और दो तार की चाशनी बनायें। 
गैस बंद कर चाशनी में काजू पाउडर ,नारियल पाउडर और इलाइची पाउडर मिला कर अच्छे से मिला दें और थोड़ा ठंडा होने दें। 
मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने पर एक थाली को उल्टा कर उस पर हल्का सा घी लगा कर ,इस मिमिश्रण को उस पर अच्छे से बराबर फैला लें। 
एक बेलन में घी लगा कर इस मिश्रण को अच्छे से बेल कर प्लेन कर लें और इसे ठंडा होने दें। 
ठंडा हो कर जम जाने पर इसे बर्फी के आकार में काट लें.
इससे सम्बंधित कुछ भी पूछने के लिए vandna.swati@gmail.com पर संपर्क करें।

Monday, March 20, 2017

KHIR

आज मैं आप को चावल की खीर बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

१/२ कप चावल 

खीर 

१ कप मखाना 
१०-१५ छुहारे 
१०-१२ बादाम 
१५-२० किशमिश 
१/२ कप चीनी 
११/२ लीटर फुल क्रीम दूध 
१ चम्मच इलाइची पाउडर 
१ चुटकी जायफल पाउडर 

बनाने की विधि 

चावल को २ घंटे के लिए पानी में भिगो दें। 
दूध को अच्छे से गरम करें ,खौल आने पर इसमें चावल ,मखाने और छुहारे डाल कर चावल गलने तक अच्छे से पकाएं। 
चावल गलने पर इसमें चीनी मिला दें और १० मिनट चलाते रहें। 
गैस बंद कर अब इसमें कटे हुए बादाम ,किशमिश ,इलाइची पाउडर और जायफल पाउडर डाल कर अच्छे से मिला दें। 
इससे सम्बंधित कुछ भी पूछने के लिए vandna.swati@gmail.com पर संपर्क करें।

Sunday, March 19, 2017

BADAM, AKHROT KI CHIKKI

आज मैं आप को बादाम ,अखरोट की चिक्की बनाना सिखाऊंगी। 

चिक्की 

आवश्यक सामग्री 

१ कप गुड़ 
१ कप बादाम,अखरोट और खरबूजे के बीज 
२ चम्मच देसी घी 

बनाने की विधि 

बादाम को बीच से काट कर २ टुकड़े कर लें। 
अखरोट को हथेली से मसल लें। 
अब एक कड़ाही में बादाम,अखरोट और खरबूजे के बीज अच्छे से भून लें। 
गुड़ को छोटा -२ तोड़ कर कड़ाही में धीमी आंच पर गरम कर पिघला लें। 
गुड़ के पिघल जाने पर इसमें एक चम्मच घी मिलाकर इसमें भुने हुए बादाम ,अखरोट और खरबूजे के बीज डाल कर अच्छे से चलायें। 
अब चकले पर थोड़ा सा घी लगा कर इस मिश्रण को उस पर अच्छे से गोल आकार में बिछा कर ऊपर से बेलन से दबा -२ कर फैला दें। 
इसे गरम अवस्था में ही चाकू से चौकोर आकार में काट लें। 
ठंडा होने पर सर्व करें।
इससे सम्बंधित कुछ भी पूछने के लिए vandna.swati@gmail.com पर संपर्क करें।

Saturday, March 18, 2017

CHAWAL KE LADDOO

आज मैं आप को चावल के लड्डू बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

१ कप चावल का आटा 
१/२ कप खोया 
१ कप चीनी 
३ चम्मच सफ़ेद तिल 
५ चम्मच मूंगफली के दाने 
२ चम्मच घी 

बनाने की विधि 

चावल के आटे को कड़ाही में सुनहरा भूरा होने तक भून लें। 
तिल को भी अच्छे से भून लें। 
मूंगफली के दानो को भूनकर छील लें और हल्का सा क्रश कर लें। 
खोये को भूनकर अलग रख लें। 
१/२  कप पानी में चीनी मिलाकर गरम करें और १ तार की चाशनी बना लें। 
अब एक थाली में सारी सामग्री को अच्छे से घी के साथ मिला लें। 
इसमें चाशनी मिलाकर थोड़ा ठंडा होने पर मध्यम आकार के लड्डू बना लें।
इससे सम्बंधित कुछ भी पूछने के लिए vandna.swati@gmail.com पर संपर्क करें।

Friday, March 17, 2017

BHUNE CHANE KE LADDOO

आज मैं आप को भुने चने लड्डू बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

आवश्यक सामग्री 

२०० ग्राम भुने चने 
१ कप घी 
१ कप पिसी चीनी 
१/२ कप खरबूजे के बीज 
१/२ कप अखरोट 

बनाने की विधि 

भुने चने को हथेली से रगड़ कर छिलके हटा दें। 

भुने चने के लड्डू 

अब इस चने को मिक्सी में मोटा पीस लें। 
इसमें खरबूजे के बीज और अखरोट मिला कर हल्का सा और पीस लें। 
एक कड़ाही में घी गरम कर इसमें इस मिश्रण को ५-६ मिनट तक भून लें। 
गैस बंद कर इसमें पिसी चीनी मिला लें। 
ठंडा होने पर इस मिश्रण के मध्यम आकार के लड्डू बना लें।
इससे सम्बंधित कुछ भी पूछने के लिए vandna.swati@gmail.com पर संपर्क करें।



GHEVAR

आज मैं आप को घेवर बनाना सिखाऊंगी।  आवश्यक सामग्री  २ कप मैदा  १/२ कप घी  १ लीटर   रिफाइंड आयल  १/२ कप दूध  १ निम्बू का रस  ४...