Friday, August 4, 2017

GHEVAR

आज मैं आप को घेवर बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

२ कप मैदा 
१/२ कप घी 
१ लीटर रिफाइंड आयल 
१/२ कप दूध 
१ निम्बू का रस 
४-५ आइस क्यूब 
१ लीटर पानी 

बनाने की विधि 

१ बड़े पैन में घी और आइस क्यूब डाल कर अच्छे से हाथ से क्रीम बन जाने तक फेंटे। 
इसमें थोड़ी -२ मैदा मिला कर मिक्स करें। 
इसमें दूध मिला कर थोड़ा -२ पानी मिलाएं जिससे गांठे न बने। 
इस पतले घोल में निम्बू का रस मिला दें। 
एक भारी तले के पैन में रिफाइंड ले कर अच्छे से गरम करें। 
तेल के गरम होने पर इसमें घोल को चमचे की सहायता से थोड़ा -२ डाल कर सेंकते रहें। 
इसे ब्राउन होने तक सेंक लें। 
अब इसे पैन से निकाल कर अलग रख लें। 
इसके ऊपर चाशनी डालें और सूखने दें। 
ऊपर से रबड़ी और ड्राई फ्रूट से सजा कर सर्व करें। 

Tuesday, June 27, 2017

GULGULE

आज मैं आप को आटे के गुलगुले बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

२ कप आटा 
१/२ कप चीनी 
१/२ कप नारियल कद्दूकस किया हुआ 
१/२ कप दूध 
१/२ कप पानी 
तलने के लिए तेल 

बनाने की विधि 

एक कटोरे में आटा ,चीनी और कद्दूकस किया हुआ नारियल मिला कर अच्छे से मिक्स कर लें। 
अब इसमें दूध और पानी मिला कर बीटर से धीरे -२ एक सार घोल बना लें। 
अब कड़ाही में तेल डाल कर गरम करें। 
इस तेल में घोल को चमचे की सहायता से थोड़ा -२ गिरा कर गुलगुले सेंक लें। 


Thursday, June 22, 2017

SUJI KI PINNI

आज मैं आप को सूजी की पिन्नी बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

१ कप सूजी 
१ कप बूरा 
१ कप नारियल पाउडर 
६-७ इलाइची पिसी हुई 
१०-१२ बादाम 
१०-१२ काजू 
१०-१२ पिस्ते 
२ चम्मच घी 
२ चुटकी कलर 

बनाने की विधि 

मैदे में घी मिला कर सख्त गूँथ लें और एक डो बना कर एक घी लगे हुए फॉयल पेपर में लपेट कर पहले से गरम माइक्रोवेव में रख कर दोनों तरफ से १५ मिनट के लिए पका लें। 
निकाल कर ठंडा होने पर इसे  मिक्सी में पीस लें। 
अब कड़ाही में घी गरम कर बादाम ,काजू  भून कर निकाल लें और कूट लें। 
इसी कड़ाही में सूजी डाल कर भून लें और गैस बंद कर इसमें बूरा ,नारियल पाउडर ,कलर और काजू बादाम मिला कर छोटे-२ लड्डू बना कर ऊपर से कटे हुए पिस्ते ,काजू बादाम से सजा दें। 

Wednesday, June 21, 2017

MILK POWDER BARFI

आज मैं आप को मिल्क पाउडर की बर्फी बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

१/२ कप मिल्क पाउडर 
१/२ कप बूरा 
१/२ कप नारियल पाउडर 
१ चमचा दूध 
४-५ पिस्ते 

बनाने की विधि 

एक कड़ाही में दूध को गरम कर ,मिल्क पाउडर मिला कर गाढ़ा होने तक चलायें। 
गाढ़ा होने पर इसमें बूरा मिला दें। 
पानी सूख जाने पर नारियल पाउडर मिला कर अच्छे से चला दें। 
एक प्लेट में हल्का सा घी लगा कर इस मिश्रण को फैला दें ,इसके ऊपर पिस्ते के टुकड़े सजा दें ,हल्का जम जाने पर इसे बर्फी के आकार में काट लें 

Tuesday, June 20, 2017

SUKHI MITHI SIVAIN

आज मैं आप को सूखी मीठी सेवईं बनाना सिखाऊंगी। ये ईद पर खाया जाने वाला एक मुख्य व्यंजन है। 

आवश्यक सामग्री 

१ कप सेवईं 
१/२ कप चीनी 
१/४ कप खोया 
६-७ बादाम 
८-१० काजू 
५-६ पिस्ते 
१५-२० किशमिश 
६-७ इलाइची 
१ चम्मच घी 

बनाने की विधि 

कड़ाही में घी गरम कर उसमे बादाम ,काजू ,पिस्ता और किशमिश डाल कर ,किशमिश के फूलने तक तल कर निकाल लें। 
अब सेवईं कड़ाही में डाल कर भून लें। 
भुन जाने पर इसमें २ कप पानी मिला कर १५ मिनट ढँक कर पका ले। 
१५ मिनट बाद इसमें चीनी मिला कर ,पानी सूखने तक चलायें। 
सूखने पर इसमें खोया मिला दें। 
अब गैस बंद कर इसमें सारे ड्राई फ्रूट और पिसी हुई इलाइची मिला कर अच्छे से चला दें। 
ठंडा होने पर सर्व करें। 

Sunday, June 18, 2017

RABDI FALUDA

आज मैं आप को घर पर रबड़ी फालूदा बनाना सिखाऊंगी। 


आवश्यक सामग्री 

१ कप पतली सिवईं 
१/२ कप रबड़ी 
४ चम्मच रूहअफजा 
१/२ चम्मच खाने वाला पीला रंग 

बनाने की विधि 

१ लीटर पानी को उबालें और इसमें सिवईं १५ मिनट उबालें। 
१५ मिनट बाद निकल कर ठन्डे पानी में रख दें। 
थोड़ी सी सिवईं अलग निकल कर उसमे रंग मिला दें। 
साथ दिए गए वीडियो अनुसार इसे कांच के गिलास में सजा कर ठंडा सर्व करें। 

Friday, June 16, 2017

HERBAL MIXTURE FOR WEIGHT LOSS

I don't assure a miracle, but if you are ready to be in appropriate shape, than this is for you.

 This is a mixture of rarely found herbals and worked very well. If someone interested and want

 to give it a try for minimum three month than only contact on given WhatsApp number 

+919582325635. I came to know that a pack for one week cost around Rs. 500 only. Thank you

 for reading.

Thursday, June 15, 2017

AMBI KI MITHI LONJI

आज मैं आप को आम्बी की मीठी लौंजी बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

१ चम्मच सरसों का तेल 
२५० ग्राम कच्ची आम्बी कटी हुई 
२०० ग्राम गुड़ 
१ चम्मच कलौंजी 
१ चम्मच सौंफ पाउडर 
१ चम्मच जीरा 
१/२ चम्मच काला नमक 
१/२ चम्मच सफ़ेद नमक 
१ चम्मच हल्दी पाउडर 
१/२ चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
१ चम्मच धनिए पाउडर 

बनाने की विधि 

कड़ाही में तेल गरम करें इसमें जीरा ,कलौंजी और सौंफ पाउडर डालें। 
अब इसमें हल्दी ,मिर्च और धनिया पाउडर डालें। 
इसमें आम्बी और दोनों नमक डाल दें। 
१/२ कप पानी मिला कर इसे अच्छे से चला दें और ५ मिनट ढांक कर पका लें। 
अब इसमें गुड़ डाल कर गलने तक पकाएं। 
ठंडा होने पर इसे पूरी ,रोटी या परांठे के साथ खायें। 


Tuesday, June 13, 2017

MITHA SAMOSA

आवश्यक सामग्री 

३०० ग्राम खोया 
१ १/२ कप मैदा 
२ चम्मच घी 
१ १/२ कप चीनी 
१ चम्मच इलाइची 
१०-१२ पिस्ते 
१/४ चम्मच केसर 
२ चम्मच बूरा 
तलने के लिए तेल 

बनाने की विधि 

साथ दिये वीडियो क्लिप को देख कर घर पर बनाएं और खाएं। 

Monday, June 12, 2017

LAL PEDE

आवश्यक सामग्री 

४४० ग्राम खोया 
२०० ग्राम पिसी चीनी

बनाने की विधि 

खोये को धीमी आंच पर भून लें। 
पिसी हुई चीनी इसमें मिला कर चलाते रहें जब तक चीनी घुल न जाये। 
इस मिश्रण को पानी सूखने तक चलाते रहें,जब तक लाल न हो जाये।
ठंडा होने पर इसके पेड़े बना लें। 

Wednesday, May 31, 2017

NARIYAL KI COLOUR WALI BARFI


आज मैं आपको नारियल की कलर वाली बर्फी बनाना सिखाऊंगी 


आवश्यक सामग्री 

१०० ग्राम नारियल पाउडर
१ कप  चीनी
१ कप  खोया
६-७ पिसी इलाइची
फ़ूड कलर

विधि 

एक कड़ाही में चीनी की चाशनी बनाएं।
जब चाशनी जमने लगे तो उसमे खोया और फ़ूड कलर मिला दें और चलायें।
अब गैस बंद करके ठंडा होने पर उसमे इलाइची पाउडर मिला दें।
नारियल पाउडर का आधा हिस्सा इसमें मिला कर चलायें।
अब बचे हुए नारियल पाउडर का भी आधा भाग एक थाली में अच्छे से फैला लें।
चाशनी वाले मिश्रण को इस थाली में नारियल पाउडर के ऊपर फैला दें।
इसके ऊपर बचा हुआ नारियल पाउडर बुरक दें।
ठंडा होने पर इसे बर्फी के आकार में काट लें और खाने का मजा लें।

Tuesday, May 30, 2017

BESAN KE LADDOO

आज मैं आप को झटपट बेसन के लड्डू बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

२ कप मोटा बेसन 
१ कप घी 
१ कप बूरा 

बनाने की विधि  

घी और बेसन  को एक कड़ाही में डाल कर अच्छे से १५ मिनट भून लें। 
भुन जाने पर इसमें बूरा मिला कर ,ठन्डे होने पर लड्डू बना लें। 

Friday, May 26, 2017

IMARTI

आज मैं आप को इमरती बनाना सिखाऊंगी। 

इमरती 

आवश्यक सामग्री 

३/४ कप बिना छिलके की उड़द दाल 
१/४ कप कॉर्न फ्लोर 
२ कप चीनी 
१ चम्मच इलाइची पाउडर 
१ चम्मच ऑरेंज फ़ूड कलर 
रिफाइंड आयल तलने के लिये 

बनाने की विधि 

१ रात पहले उड़द दाल पानी में भिगो दें। 
पानी निकाल कर इसे मिक्सी में अच्छे से पीस लें। 
पिसी हुई दाल में कॉर्न फ्लोर और इलाइची पाउडर मिला कर इसे व्हिप कर लें। 
चीनी को पानी में गरम कर बिना तार की गाढ़ी चाशनी बना लें। 
पॉलीथिन का एक कोन बना कर उसमे मिश्रण भर कर ,एक छिछली कड़ाही में तेल गरम कर उसमे गोल -२ आकार की इमरती धीमी आंच पर सेंक लें। 
सिंक जाने पर इन्हे निकाल कर चाशनी में ४-५ मिनट डुबो कर निकाल कर एक थाली में रखते जाएं। 
गरमागरम सर्व करें। 


Thursday, May 25, 2017

DHANIYA KE LADDOO

आज मैं आप को धनिया के लड्डू बनाना सिखाऊंगी ,जो गर्मी के मौसम में गर्भवती स्त्रियों के लिए लाभकारी हैं।  

आवश्यक सामग्री 

२ कप धनिया 
१/२ कप अखरोट 
१ कप चीनी 
१/२ कप घी 

बनाने की विधि 

धनिये को पीस कर पाउडर बना लें। 
इसी प्रकार अखरोट और चीनी को भी पीस लें। 
कड़ाही में घी गरम कर उसमे धनिया ,अखरोट  का पाउडर मिला कर अच्छे से भून लें। अब गैस बंद कर इसमें चीनी मिला दें। 
अब इस मिश्रण से लड्डू बना लें। 
गर्मी में ये लड्डू शरीर को ठंडक देते हैं। 


Tuesday, May 23, 2017

CHHENA MALAI CUTLET

आज मैं आप को छैना मलाई कटलेट बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

छैना मलाई कटलेट 

१ लीटर दूध का छैना 
१ १/२ कप चीनी 
२ चुटकी फ़ूड कलर 
१ कप मलाई 
४ चम्मच पिसी चीनी 
१ चम्मच हरी लाल टूटी फ्रूटी  
१ चम्मच नारियल पाउडर 
१०-१२ कटे पिस्ते 

बनाने की विधि 

छैने की गोल-२ टिक्की बना कर पतली चाशनी में डाल दें ,साथ में फ़ूड कलर भी डाल दें और ३० मिनट के लिए पकने दें। चाशनी अगर गाढ़ी हो जाये तो और पानी मिला दें। 
मलाई और पिसी चीनी को अच्छे से व्हिप कर मिक्स कर लें। 
छैने को निकाल कर बीच से काट कर दो हिस्सों में बांट लें। 
इसके ऊपर व्हिप की हुई मलाई ,नारियल पाउडर ,पिस्ता और टूटी फ्रूटी डाल कर सजा दें और ठंडा कर सर्व करें। 

Monday, May 22, 2017

MILK POWDER PEDA

आज मैं आप को मिल्क पाउडर के मुठियाँ पेड़े बनाना सिखाऊंगी। 

           मुठियाँ पेड़े

आवश्यक सामग्री 

१/२ लीटर फुल क्रीम दूध 
१०० ग्राम मिल्क पाउडर 
१ चम्मच चीनी 

बनाने की विधि 

दूध को हल्का गरम कर के इसमें मिल्क पाउडर घोल लें। 
इस मिश्रण को कड़ाही में गरम कर चलाते हुए गाढ़ा कर लें। 
इसमें चीनी मिला कर चलाते हुए सुखा लें। गैस बंद कर दें। 
ठंडा होने पर  मिश्रण के मुट्ठी की सहायता से पेड़े बना लें। 


Friday, May 19, 2017

SUJI NARIYAL KE LADDOO

आज मैं आप को सूजी - नारियल पाउडर के लड्डू बनाना सिखाऊंगी। 

सूजी-नारियल के लड्डू 

आवश्यक सामग्री 

१ कप सूजी 
२ कप नारियल पाउडर 
१०-१२ काजू ,पिस्ते 
१/२ चम्मच इलाइची पाउडर 
१ कप बूरा 
२ चम्मच घी 
१ कप दूध 

बनाने की विधि 

सूजी और दूध को मिला कर गूँथ लें और इसे फॉयल पेपर में लपेट कर १८० डिग्री पर दोनों तरफ से पका लें। 
इसके ठंडा होने पर इसे मोटा पीस लें। 
नारियल पाउडर को हल्का भून लें। 
पिसी हुई सूजी को कड़ाही में घी के साथ भून लें। 
इसमें बूरा और काजू पिस्ते ,नारियल पाउडर मिला कर ठंडा होने पर लड्डू बना लें। 

Tuesday, May 16, 2017

GULKAND GULAB JAMUN

आज मैं आप को गुलकंद भरे गुलाब जामुन बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

गुलकंद भरे गुलाबजामुन 

२५० ग्राम खोया 
५० ग्राम पनीर 
२ चम्मच गुलकंद 
२ कप चीनी 
१ चम्मच मैदा 
रिफाइंड आयल 

बनाने की विधि 

खोये ,पनीर और मैदा को अच्छे से मसल  मिश्रण बना लें। 
चीनी को २ कप पानी में गरम कर गाढ़ी चाशनी बना लें। 
कड़ाही में तेल गरम करें और इस मिश्रण की छोटी -२ गोलियां बना कर उसमे गुलकंद भर कर ,भूरा होने तक डीप फ्राई कर लें। 
इन्हे कड़ाही से निकाल कर चाशनी में डाल कर छोड़ दें। 
३० मिनट बाद सर्व करें। 

Monday, May 15, 2017

SUJI KE LADDOO

आज मैं आप को माइक्रोवेव में सूजी के लड्डू बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

सूजी के लड्डू 

३ कप सूजी 
२ कप बूरा 
८-१० बादाम ,काजू बारीक़ कटे 
१ चम्मच इलाइची पाउडर 
२ चम्मच तरबूज के बीज 
१/२ लीटर फुल क्रीम दूध 
४ चम्मच घी 

बनाने की विधि 

सूजी को दूध में सख्त गूँथ ले। इसके ऊपर एक चम्मच घी लगाकर एक फॉयल में लपेट कर माइक्रोवेव में १८० डिग्री पर १५ मिनट पका ले। 
१५ मिनट बाद इसे पलट कर दोबारा १५ मिनट पका लें। 
अब अब इसे निकाल कर मोटा पीस लें। 
कड़ाही में घी गरम कर काजू,बादाम,तरबूज के बीज  भून लें ,अब इसमें सूजी मिला कर चला लें। 
अब गैस बंद कर बूरा ,इलाइची पाउडर ,घी मिला कर मिश्रण बना लें। 
ठंडा होने पर इसके लड्डू बना लें। 


Friday, May 12, 2017

KESAR-PISTA SHRIKHAND

आज मैं आपको केसर पिस्ता श्रीखंड बनाना सिखाऊंगी। 

श्रीखंड 

आवश्यक सामग्री 

१ कप बिना पानी का दही 
१/४ कप चीनी 
१०-१२ पिस्ते कटे हुए 
१०-१२ केसर के बाल 
१ चम्मच इलाइची पाउडर 

बनाने की विधि 

दही में चीनी ,पिस्ते ,केसर और इलाइची पाउडर मिला कर अच्छे से फेंट लें। 
एक सार हो जाने पर इसे ठंडा होने के लिए ३-४ घंटे फ्रिज में रख दें। 
ठंडा होने पर सर्व करें। 

GHEVAR

आज मैं आप को घेवर बनाना सिखाऊंगी।  आवश्यक सामग्री  २ कप मैदा  १/२ कप घी  १ लीटर   रिफाइंड आयल  १/२ कप दूध  १ निम्बू का रस  ४...