Tuesday, January 31, 2017

URAD DAL KI PINNI

आज मैं आप को उरद दाल की पिन्नी बनाना सिखाऊंगी।
उरद दाल की पिन्नी 

आवश्यक सामग्री
१ कप उरद दाल
१/२ कप सूजी
१ कप चीनी
१/२ कप खरबूजे के बीज
१५-२० पिसी इलाइची
३०-३५ कटे हुए बादाम
२०-२५ छोटे टुकड़े किये काजू
१ कप घी
विधि 
उरद दाल को ५ घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
अब दाल को मध्यम पीस लें।
सूजी को अच्छे से भून लें।
खरबूजे के बीजों को भी भून कर रख लें।
अब घी में काजू और बादाम को अलग -२ गोल्डन होने तक भून लें।
बचे हुए घी को गरम कर इसमें पिसी हुई दाल मिला कर लगातार चलते हुए इसमें सूजी मिला कर चलते रहें।
इस मिश्रण को गोल्डन होने तक भून लें।
अब चाशनी बना कर इसमें दाल और सूजी के ठन्डे मिश्रण को मिला दें।
इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर ले।
इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट और इलाइची मिला लें।
अब इस मिश्रण के लाड्डो बना ले और बादाम से सजा कर पेश करें। 

Monday, January 30, 2017

Kesariya Chawal

 आज मैं आप को केसरिया चावल बनाना सिखाऊंगी।

केसरिया चावल 
आवश्यक सामग्री
१ कप बासमती चावल
३/४ कप चीनी
१/२ कप घी
७-८ पिसी हुई इलाइची
१०-१५ कटे हुए बादाम 
१०-१५ काजू
१५-२० किशमिश
१/२ कप किसा हुआ गोला
१/२ चम्मच केसर

विधि 
चावल को पानी में भिगो दें।
केसर को १/२ कप गरम पानी में भिगो दें।
१ लीटर पानी को गरम करें ,इसे खौल जाने पर इसमें घी और चावल डाल दें।
चावल के गल जाने पर इसे छान लें।
केसर वाले पानी को एक पैन में डाल कर गरम करें और इसमें चीनी मिला दें।
चीनी के गल जाने पर इसमें घी और चावल मिला कर अच्छे से चलायें।
अब इसे सारे ड्राई फ्रूट से गार्निश करे और सर्व करें।



Sunday, January 29, 2017

GAJAR KA HALWA

गाजर का हलवा 
आज मैं आप को गाजर का हलवा बनाना सिखाऊंगी।
आवश्यक सामग्री 
१ १/२ किलो गाजर
१ कप चीनी
१५-२० बारीक़ कटे काजू
१ कटोरी मलाई

विधि
गाजर को छील कर कद्दूकस कर लें।
अब कड़ाही में  गाजर को भूने और इसमें चीनी मिला दें।
कड़ाही में पानी सूख जाने पर इसमें मलाई मिला कर अच्छे से भूने।
भुन जाने पर इसमें काजू मिला कर गरम या ठंडा सर्व करे। 

Saturday, January 28, 2017

KHOYE KI GUJHIA

होली आने वाली है ,आज मैं आप को खोये की गुजिया बनाना सिखाऊंगी।

आवश्यक सामग्री 
खोये की गुजिया 
२५० ग्राम मैदा
२५० ग्राम खोया
१०० ग्राम देसी घी
२०० ग्राम बूरा
१०-१२ पिसी इलाइची
२०-२५ किशमिश
१५-२० पिस्ता
८-१० बारीक़ कटे काजू
१/२ लीटर रिफाइंड आयल
विधि 
खोये को कड़ाही में भून लें।
खोये के ठंडा हो जाने पर इसमें सारे ड्राई फ्रूट और बूरा मिला कर अच्छे से मिलाएं।
मैदे में घी गरम कर मिलाएं और गरम पानी के साथ अच्छे से गूँथ लें।
अब मैदे की छोटी -२ पूरी बेल कर गुजिया मोल्ड की सहायता से खोया भर कर गुजिया बना लें।
सारी गुजिया बन जाने पर आयल में डीप फ्राई कर लें।
हल्का ठंडा होने पर मजे से खायें। 

Friday, January 27, 2017

NARIYAL KI BARFI

आज मैं आप को नारियल की बर्फी बनाना सिखाऊंगी।
नारियल की बर्फी 

आवश्यक सामग्री 
१०० ग्राम नारियल पाउडर
१ कटोरी चीनी
१ कटोरी खोया
२ चम्मच दूध
६-७ पिसी इलाइची

विधि 
एक कड़ाही में चीनी की चाशनी बनाएं और उसमे दूध मिला दें।
जब चाशनी जमने लगे तो उसमे खोया मिला दें और चलायें।
अब गैस बंद करके ठंडा होने पर उसमे इलाइची पाउडर मिला दें।
नारियल पाउडर का आधा हिस्सा इसमें मिला कर चलायें।
अब बचे हुए नारियल पाउडर का भी आधा भाग एक थाली में अच्छे से फैला लें।
चाशनी वाले मिश्रण को इस थाली में नारियल पाउडर के ऊपर फैला दें।
इसके ऊपर बचा हुआ नारियल पाउडर बुरक दें।
ठंडा होने पर इसे बर्फी के आकार में काट लें और खाने का मजा लें।

Wednesday, January 25, 2017

JHATPAT KADDU KA HALWA

आज मैं आप को कद्दू का हलवा बनाना सिखाऊंगी ,जो केवल १५ मिनट में तैयार हो जाता है।
कद्दू का हलवा 

आवश्यक सामग्री

१ किलो कद्दू
१ कटोरी मलाई
स्वादानुसार चीनी
५-६ बारीक़ पिसी इलाइची
१० बारीक़ कटे बादाम
१/२ कटोरी किस हुआ नारियल

विधि 

कद्दू को छील कर कद्दूकस कर लें।
कड़ाही में कद्दू को ५ मिनट भूने।
इसमें चीनी मिलाये और पानी सूखने तक भूने।
अब इसमें मलाई मिला दे और अच्छे से चलायें।
पानी सूख जाने पर इसमें इलाइची मिला दें।
बादाम और सूखे नारियाल से इसे गार्निश कर  मजा लें। 

Tuesday, January 24, 2017

Milk Cake

आज मैं आप को घर पर मिल्क केक बनाना सिखाऊंगी।
मिल्क केक 

आवश्यक सामग्री 
१ लीटर दूध
५०० ग्राम खोया
१/२ निम्बू
२५० ग्राम चीनी

विधि 
एक कड़ाही में दूध गरम करें।
दूध के गाढ़ा होने पर इसमें खोया मिला दें।
निम्बू को निचोड़ कर रस छान लें।
अब दूध में निम्बू का रास दो-२ बून्द करके मिलाएं।
दूध में छोटी -२ गांठें बनने लगेंगी इसे लगातार चलते रहें।
दानेदार खोया बन जाने पर इसे मोल्ड में डालकर ठंडा होने दें।
ठंडा होने पर इसे आठ से नौ घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
अब इसे निकल कर मनचाहे आकर में काट लें।
खाने से पहले इसे हल्का गरम कर लें।




Monday, January 23, 2017

Gur Pare

गुड़ पारे 
 आज मैं आप को गुड़पारे बनाना सिखाऊंगी।

आवश्यक सामग्री 

१ कप गुड़
२ कप मैदा
१ कप घी
डीप फ्राई के लिए रिफाइंड आयल

विधि 
एक थाली में मैदा और घी को अच्छे से मिला लें। 
अब इसमें गरम पानी मिला कर गूँथ लें। 
गुंथ जाने पर इस से एक मोटी सी रोटी बना लें। 
इस रोटी को लंबी-२ पट्टियों में काट लें। 
इन पट्टियों को दोबारा आड़े आकार (डायमंड शेप) में काट लें। 
अब कड़ाही में तेल गरम कर इन पीसेज  को हल्का ब्राउन होने तक तल लें। 
गुड़ की चाशनी बनाने के लिए गुड़ में आधा कप पानी मिला कर गरम करें। 
जब कड़ाही में गुड़ जमने लगे तो उसमे सिके हुए पीसेज दाल कर अच्छे से चलायें। 
ठंडा होने पर डब्बे में भरकर रख लें और स्नैक्स के रूप में इस्तेमाल करें। 


Sunday, January 22, 2017

Badam aur Poste Ka Halwa

आज मैं सर्दी के लिए बहुत ही उपयोगी हलवा बनाना सिखाऊंगी।
बादाम और पोस्ते का हलवा 

आवश्यक सामग्री 
१०० ग्राम पोस्ता
५० ग्राम बादाम
२ चम्मच घी
१/२ कप दूध
चीनी स्वादानुसार

विधि 
बादाम और पोस्ते को रात में पानी में भिगो दें।
सुबह बादाम को छील कर पोस्ते और दूध के साथ पीस लें।
अब कड़ाही में घी गरम कर उसमे पेस्ट को अच्छे से भून लें।
भुन जाने पर चीनी मिला लें।

Saturday, January 21, 2017

Mung Dal ka Halwa

आज मैं आप को मूंग की दाल का हलवा बनाने की सरल विधि बताउंगी।
मूंग दाल का हलवा 

आवश्यक  सामग्री 
१ कप मूंग की दाल
१ कप घी
१ कप खोया
१ कप चीनी
५० ग्राम बादाम
५० ग्राम काजू

विधि 
मुंग की दाल को ३ घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
अब दाल को अच्छे से पीस लें।
एक नॉन स्टिक कड़ाही में घी डाल कर गरम होने पर पिसी हुई दाल को गोल्डन होने तक भूनें।
अब काजू बादाम को काटकर इसमें मिला दें।
इसके  बाद इसमें चीनी मिला कर थोड़ा और भूनें।
अब इसे गरमा गरम प्रस्तुत करें। 

Friday, January 20, 2017

Kachchi Haldi aur Gond ke Laddu

 आजकल सर्दी के दिन चल रहे हैं। आज मैं आप को कच्ची हल्दी और गोंद के लड्डू बनाना सिखाऊंगी।

कच्ची हल्दी और गोंद के लड्डू 
आवश्यक सामग्री 
२५० ग्राम  कच्ची हल्दी
२५ ग्राम साबुत पिपली
२५ ग्राम सौंठ
५०ग्राम अजवाइन
२५० ग्राम आटा
२५० ग्राम कटा हुआ गोला
२५० ग्राम छुहारा
२५० ग्राम बादाम
२५० ग्राम गोंद
५०० ग्राम घी
५०० ग्राम गुड़
२५० ग्राम मखाना

विधि 

कड़ाही में आटे को गोल्डन होने तक लें।
अब गोंद को घी में अच्छे से फूलने  डीप फ्राई कर लें।
गोले को घी में हल्का भून कर अलग रख ले।
इसी प्रकार छुहारे ,बादाम और मखाने को भी अलग-२ भून कर रख ले।
मखाने और बादाम को हल्का क्रश करके मिला ले।
अब पिपली ,हल्दी और अजवाइन को पीस कर पेस्ट बना लें।
सोंठ में पानी मिला कर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
अब कड़ाही में घी के साथ पिपली ,सोंठ ,हल्दी ,अजवाइन का पेस्ट अच्छे से घी छोड़ने तक बन लें।
इसमें  एक कप पानी दाल कर गुड़ मिला  चाशनी बनने तक गरम करे।
अब आटे में बाकि के ड्राई फ्रूट मिला लें  और चाशनी को ठंडा होने पर इसमें मिला कर लड्डू बना लें।

विशेष :- कृपया महिलाएं  जो कमर दर्द से परेशान हों ,एक बार अवश्य उपयोग करें। यदि सामान मिलने में कोई कठिनाई हो तो vandna.swati@gmail.com पर संपर्क करें।




Thursday, January 19, 2017

Til aur Gole Ki Barfi

आज मैं आप को सर्दियों की एक और खास चीज बनाना सिखाने जा रही हूँ। 

तिल और गोले की बर्फी 
आवश्यक सामग्री 
२५० ग्राम सफ़ेद तिल 
१  गोला कद्दूकस किया हुआ 
२५० ग्राम खोया 
१ कटोरी चीनी 

विधि 
तिल को भून कर मोटा-२ पीस लें।  
किसे हुए गोले को हल्का भून लें। 
खोये को भी हल्का भून  अलग रख लें। 
अब कड़ाही में एक कप पानी में चीनी मिला कर चाशनी बन जाने पर भुना हुआ गोला और खोया मिला कर अच्छे से चलायें ताकि गांठे  न बने। 
अब गैस बंद कर इसमें तिल मिला दें।  
हल्का ठंडा होने पर इसे एक थाली मेँ फैला लें। 
जमने के बाद इसे बर्फी की आकृति में काट लें और डब्बे में भर कर रख लें। 

Saturday, January 14, 2017

SHAKARKAND (SWEET POTATO) KI PURI

आज मैं आप को शकरकंद की पूरी बनाना सिखाऊंगी।
शकरकंद  की पूरी 

आवश्यक सामग्री 
२५० ग्राम शकरकंद
५०  चीनी
१०० ग्राम आटा
तेल आवश्यकतानुसार
विधि 
शकरकंद को उबाल कर छील लें। अब शकरकंद को
कद्दूकस कर लें और चीनी मिला कर रख दें। चीनी घुल जाने पर इसमें थोड़ा -२ कर के आटा मिला लें।
मिश्रण को पूरी बनाने लायक होने पर बेल कर पूरी बना ले। पूरी को तेल में हल्का ब्राउन होने तक तले।
शकरकंद की पूरी को धनिये की चटनी के साथ भी खाख सकते हैं।


Friday, January 13, 2017

Safed Til ke Laaddoo

आज मैं आप को सफ़ेद तिल के लड्डू बनाना सिखाऊंगी।
सफ़ेद तिल के लड्डू 
आवश्यक सामग्री 
२५० ग्राम सफेद तिल
२५०० ग्राम गुड़
२ चम्मच घी
विधि 
तिल को कड़ाही में दाल कर सुख भून ले।
गुड़ के छोटे-२ टुकड़े कर के तिल के साथ अच्छे
से मिला लें।
अब इस मिश्रण को इमामदस्ते में अच्छे से कूट लें।
इसके बाद इस मिश्रण में घी मिला कर मध्यम आकार के लड्डू बना लें।
इन लड्डू को नाश्ते में या चाय के साथ कभी भी खाया जा सकता है। 

Thursday, January 12, 2017

ALSI KE LADDOO

आज मैं आप को अलसी के लडडू बनाना सिखाऊँगी। अलसी एक अनाज है जिसका उपयोग कई रोगों को ठीक करने के लिए दवाई की तरह किया जाता है।
आवश्यक सामग्री 
१ कप अलसी
१ कप गोंद
१ कप गेहूं का आटा
१ कप घी
१ कप पिसी हुई चीनी
विधि 
सबसे पहले अलसी को हल्का सा भून लें। अब घी में गोंद  को भून कर छोटा-२ क्रश कर लें। इसके बाद आटे  को भून लें। अब भुनी हुई अलसी को पीस लें।
सारी सामग्री को घी के साथ मिला कर छोटे-२ लड्डू बना लें।
ध्यान रखें 
एक बार में इतने ही लड्डू बनाये जो तीन दिन में समाप्त हो जाये ,तीन दिन से ज्यादा रखने से अलसी ख़राब हो जाती है।

Monday, January 9, 2017

सोंठ हल्दी और अजवाइन के लड्डू 

सोंठ के लड्डू 
आज मैं आप को सर्दी के लिए एक खास तरह के लड्डू बनाने की विधि बताने जा रही हूँ ,जो घरों में पीढ़ी दर पीढ़ी बनाये और खाये जाते रहे हैं।

आवश्यक सामग्री 
५० ग्राम सोंठ
५० ग्राम अजवाइन
५० ग्राम हल्दी
२०० ग्राम गोंद
१ किलो घी
२०० ग्राम गोला
२०० ग्राम मखाना
२०० ग्राम काजू
२०० ग्राम बादाम
२०० ग्राम छुआरा
५०० ग्राम गुड़
२५० ग्राम गेहूं का आटा
विधि 
गोले को चोट -२ काट ले। छुहारे को तोड़ कर गुठली निकल ले। कढ़ाई में घी गरम कर उसमे गोला ,गोंद ,मखाना ,काजू ,बादाम ,छुहारा इन सभी को अलग -२ डीप फ्राई कर के रख ले।
अब गोंद ,काजू बादाम,और मखाना को मोटा -२ पीस ले।
अब आटे को हल्का ब्राउन होने तक घी में भून ले। अजवाइन को पानी में भिगोकर पीस ले। इसी प्रकार सोंठ को भी पानी के साथ पीस ले। हल्दी को पानी में घोल कर पेस्ट बना कर रख ले।
अब सोंठ , अजवाइन और हल्दी पेस्ट को  अलग -२ घी में भून कर रख ले।
इसके बाद कढ़ाई में सोंठ ,अजवाइन और हल्दी के भुने हुए  पेस्ट को मिला कर उसमे एक कप पानी डाले ,जब पानी खौलने लगे तो उसमे गुड़ डाल दें। एक  तार की चाशनी बन जाने पर उसे ठंडा होने दें।
एक थाली में सारी  सामग्री अच्छे से मिक्स कर लें और इसमें चाशनी मिला कर लड्डू बना लें।
लड्डू ठन्डे होने पर एक एयरटाइट डब्बे में भर कर रख ले और नाश्ते में खाएं।





बाजरे की ठुमरी 
यह एक बाजरे की पुरानी रेसिपी है जो खासकर सर्दियों में बना कर खाई जाती है क्योंकि इसे बना कर रखा जा सकता है।
आवश्यक सामग्री 
२५० ग्राम बाजरे का आटा
५०० मिली रिफाइंड तेल
१०० ग्राम सफ़ेद तिल
१५० ग्राम गुड़
विधि 
गुड़ के छोटे -२ टुकड़े कर के उसे १ १/२ कप पानी में घोल ले और छान ले। बाजरे के आटे में तिल  मिला कर गुड़ का घोल मिला कर धीरे -२ गूँथ  ले।
अब आटे को हाथ में ही बिना बेलन के पूरी की तरह गोल फैला ले और कड़ाही में तेल गरम कर अच्छे से ब्राउन होने तक तल ले।
ठंडा होने पर इसे डब्बे में भर कर रख ले और जब मन हो तब खाये। इसे धनिये की चटनी के साथ भी खाया जा सकता है.
बाजरे की ठुमरी 

Friday, January 6, 2017

Kali mirch ke laddoo

काली मिर्च के लड्डू 

आ ज मैं आप को काली मिर्च के लड्डू बनाना सिखाऊंगी


आ व श्य क  सा म ग्री

१. ५० ग्राम काली मिर्च
२. २०० ग्राम गोला
३. १०० ग्राम गोंद
४. १०० ग्राम किशमिश
५. २०० ग्राम बादाम
६. २०० ग्राम काजू
७. १०० ग्राम मखाना
८. २५० ग्राम आटा
९. १ किलो घी
१०. ५०० ग्राम पिसी चीनी

विधि 

काली मिर्च को पीस ले और गोले को कद्दूकस कर ले। आटे को कड़ाही में अच्छे से भून कर एक थाली में निकाले। अब कड़ाही में घी गरम कर उसमे गोंद अच्छे से फूलने तक भूने और अलग प्लेट में निकाल ले। ऐसे ही सारी मेवा को अलग -२ डीप फ्राई कर ले। और (काजू,बादाम,मखाने ) अलग -२ मिक्सी में मोटा पीस ले.
अब एक बड़ी थाली में सारी चीजें घी के साथ मिक्स करे  और लड्डू बना कर खायें।




GHEVAR

आज मैं आप को घेवर बनाना सिखाऊंगी।  आवश्यक सामग्री  २ कप मैदा  १/२ कप घी  १ लीटर   रिफाइंड आयल  १/२ कप दूध  १ निम्बू का रस  ४...