Monday, January 9, 2017

सोंठ हल्दी और अजवाइन के लड्डू 

सोंठ के लड्डू 
आज मैं आप को सर्दी के लिए एक खास तरह के लड्डू बनाने की विधि बताने जा रही हूँ ,जो घरों में पीढ़ी दर पीढ़ी बनाये और खाये जाते रहे हैं।

आवश्यक सामग्री 
५० ग्राम सोंठ
५० ग्राम अजवाइन
५० ग्राम हल्दी
२०० ग्राम गोंद
१ किलो घी
२०० ग्राम गोला
२०० ग्राम मखाना
२०० ग्राम काजू
२०० ग्राम बादाम
२०० ग्राम छुआरा
५०० ग्राम गुड़
२५० ग्राम गेहूं का आटा
विधि 
गोले को चोट -२ काट ले। छुहारे को तोड़ कर गुठली निकल ले। कढ़ाई में घी गरम कर उसमे गोला ,गोंद ,मखाना ,काजू ,बादाम ,छुहारा इन सभी को अलग -२ डीप फ्राई कर के रख ले।
अब गोंद ,काजू बादाम,और मखाना को मोटा -२ पीस ले।
अब आटे को हल्का ब्राउन होने तक घी में भून ले। अजवाइन को पानी में भिगोकर पीस ले। इसी प्रकार सोंठ को भी पानी के साथ पीस ले। हल्दी को पानी में घोल कर पेस्ट बना कर रख ले।
अब सोंठ , अजवाइन और हल्दी पेस्ट को  अलग -२ घी में भून कर रख ले।
इसके बाद कढ़ाई में सोंठ ,अजवाइन और हल्दी के भुने हुए  पेस्ट को मिला कर उसमे एक कप पानी डाले ,जब पानी खौलने लगे तो उसमे गुड़ डाल दें। एक  तार की चाशनी बन जाने पर उसे ठंडा होने दें।
एक थाली में सारी  सामग्री अच्छे से मिक्स कर लें और इसमें चाशनी मिला कर लड्डू बना लें।
लड्डू ठन्डे होने पर एक एयरटाइट डब्बे में भर कर रख ले और नाश्ते में खाएं।





No comments:

Post a Comment

GHEVAR

आज मैं आप को घेवर बनाना सिखाऊंगी।  आवश्यक सामग्री  २ कप मैदा  १/२ कप घी  १ लीटर   रिफाइंड आयल  १/२ कप दूध  १ निम्बू का रस  ४...