Wednesday, May 31, 2017

NARIYAL KI COLOUR WALI BARFI


आज मैं आपको नारियल की कलर वाली बर्फी बनाना सिखाऊंगी 


आवश्यक सामग्री 

१०० ग्राम नारियल पाउडर
१ कप  चीनी
१ कप  खोया
६-७ पिसी इलाइची
फ़ूड कलर

विधि 

एक कड़ाही में चीनी की चाशनी बनाएं।
जब चाशनी जमने लगे तो उसमे खोया और फ़ूड कलर मिला दें और चलायें।
अब गैस बंद करके ठंडा होने पर उसमे इलाइची पाउडर मिला दें।
नारियल पाउडर का आधा हिस्सा इसमें मिला कर चलायें।
अब बचे हुए नारियल पाउडर का भी आधा भाग एक थाली में अच्छे से फैला लें।
चाशनी वाले मिश्रण को इस थाली में नारियल पाउडर के ऊपर फैला दें।
इसके ऊपर बचा हुआ नारियल पाउडर बुरक दें।
ठंडा होने पर इसे बर्फी के आकार में काट लें और खाने का मजा लें।

Tuesday, May 30, 2017

BESAN KE LADDOO

आज मैं आप को झटपट बेसन के लड्डू बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

२ कप मोटा बेसन 
१ कप घी 
१ कप बूरा 

बनाने की विधि  

घी और बेसन  को एक कड़ाही में डाल कर अच्छे से १५ मिनट भून लें। 
भुन जाने पर इसमें बूरा मिला कर ,ठन्डे होने पर लड्डू बना लें। 

Friday, May 26, 2017

IMARTI

आज मैं आप को इमरती बनाना सिखाऊंगी। 

इमरती 

आवश्यक सामग्री 

३/४ कप बिना छिलके की उड़द दाल 
१/४ कप कॉर्न फ्लोर 
२ कप चीनी 
१ चम्मच इलाइची पाउडर 
१ चम्मच ऑरेंज फ़ूड कलर 
रिफाइंड आयल तलने के लिये 

बनाने की विधि 

१ रात पहले उड़द दाल पानी में भिगो दें। 
पानी निकाल कर इसे मिक्सी में अच्छे से पीस लें। 
पिसी हुई दाल में कॉर्न फ्लोर और इलाइची पाउडर मिला कर इसे व्हिप कर लें। 
चीनी को पानी में गरम कर बिना तार की गाढ़ी चाशनी बना लें। 
पॉलीथिन का एक कोन बना कर उसमे मिश्रण भर कर ,एक छिछली कड़ाही में तेल गरम कर उसमे गोल -२ आकार की इमरती धीमी आंच पर सेंक लें। 
सिंक जाने पर इन्हे निकाल कर चाशनी में ४-५ मिनट डुबो कर निकाल कर एक थाली में रखते जाएं। 
गरमागरम सर्व करें। 


Thursday, May 25, 2017

DHANIYA KE LADDOO

आज मैं आप को धनिया के लड्डू बनाना सिखाऊंगी ,जो गर्मी के मौसम में गर्भवती स्त्रियों के लिए लाभकारी हैं।  

आवश्यक सामग्री 

२ कप धनिया 
१/२ कप अखरोट 
१ कप चीनी 
१/२ कप घी 

बनाने की विधि 

धनिये को पीस कर पाउडर बना लें। 
इसी प्रकार अखरोट और चीनी को भी पीस लें। 
कड़ाही में घी गरम कर उसमे धनिया ,अखरोट  का पाउडर मिला कर अच्छे से भून लें। अब गैस बंद कर इसमें चीनी मिला दें। 
अब इस मिश्रण से लड्डू बना लें। 
गर्मी में ये लड्डू शरीर को ठंडक देते हैं। 


Tuesday, May 23, 2017

CHHENA MALAI CUTLET

आज मैं आप को छैना मलाई कटलेट बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

छैना मलाई कटलेट 

१ लीटर दूध का छैना 
१ १/२ कप चीनी 
२ चुटकी फ़ूड कलर 
१ कप मलाई 
४ चम्मच पिसी चीनी 
१ चम्मच हरी लाल टूटी फ्रूटी  
१ चम्मच नारियल पाउडर 
१०-१२ कटे पिस्ते 

बनाने की विधि 

छैने की गोल-२ टिक्की बना कर पतली चाशनी में डाल दें ,साथ में फ़ूड कलर भी डाल दें और ३० मिनट के लिए पकने दें। चाशनी अगर गाढ़ी हो जाये तो और पानी मिला दें। 
मलाई और पिसी चीनी को अच्छे से व्हिप कर मिक्स कर लें। 
छैने को निकाल कर बीच से काट कर दो हिस्सों में बांट लें। 
इसके ऊपर व्हिप की हुई मलाई ,नारियल पाउडर ,पिस्ता और टूटी फ्रूटी डाल कर सजा दें और ठंडा कर सर्व करें। 

Monday, May 22, 2017

MILK POWDER PEDA

आज मैं आप को मिल्क पाउडर के मुठियाँ पेड़े बनाना सिखाऊंगी। 

           मुठियाँ पेड़े

आवश्यक सामग्री 

१/२ लीटर फुल क्रीम दूध 
१०० ग्राम मिल्क पाउडर 
१ चम्मच चीनी 

बनाने की विधि 

दूध को हल्का गरम कर के इसमें मिल्क पाउडर घोल लें। 
इस मिश्रण को कड़ाही में गरम कर चलाते हुए गाढ़ा कर लें। 
इसमें चीनी मिला कर चलाते हुए सुखा लें। गैस बंद कर दें। 
ठंडा होने पर  मिश्रण के मुट्ठी की सहायता से पेड़े बना लें। 


Friday, May 19, 2017

SUJI NARIYAL KE LADDOO

आज मैं आप को सूजी - नारियल पाउडर के लड्डू बनाना सिखाऊंगी। 

सूजी-नारियल के लड्डू 

आवश्यक सामग्री 

१ कप सूजी 
२ कप नारियल पाउडर 
१०-१२ काजू ,पिस्ते 
१/२ चम्मच इलाइची पाउडर 
१ कप बूरा 
२ चम्मच घी 
१ कप दूध 

बनाने की विधि 

सूजी और दूध को मिला कर गूँथ लें और इसे फॉयल पेपर में लपेट कर १८० डिग्री पर दोनों तरफ से पका लें। 
इसके ठंडा होने पर इसे मोटा पीस लें। 
नारियल पाउडर को हल्का भून लें। 
पिसी हुई सूजी को कड़ाही में घी के साथ भून लें। 
इसमें बूरा और काजू पिस्ते ,नारियल पाउडर मिला कर ठंडा होने पर लड्डू बना लें। 

Tuesday, May 16, 2017

GULKAND GULAB JAMUN

आज मैं आप को गुलकंद भरे गुलाब जामुन बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

गुलकंद भरे गुलाबजामुन 

२५० ग्राम खोया 
५० ग्राम पनीर 
२ चम्मच गुलकंद 
२ कप चीनी 
१ चम्मच मैदा 
रिफाइंड आयल 

बनाने की विधि 

खोये ,पनीर और मैदा को अच्छे से मसल  मिश्रण बना लें। 
चीनी को २ कप पानी में गरम कर गाढ़ी चाशनी बना लें। 
कड़ाही में तेल गरम करें और इस मिश्रण की छोटी -२ गोलियां बना कर उसमे गुलकंद भर कर ,भूरा होने तक डीप फ्राई कर लें। 
इन्हे कड़ाही से निकाल कर चाशनी में डाल कर छोड़ दें। 
३० मिनट बाद सर्व करें। 

Monday, May 15, 2017

SUJI KE LADDOO

आज मैं आप को माइक्रोवेव में सूजी के लड्डू बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

सूजी के लड्डू 

३ कप सूजी 
२ कप बूरा 
८-१० बादाम ,काजू बारीक़ कटे 
१ चम्मच इलाइची पाउडर 
२ चम्मच तरबूज के बीज 
१/२ लीटर फुल क्रीम दूध 
४ चम्मच घी 

बनाने की विधि 

सूजी को दूध में सख्त गूँथ ले। इसके ऊपर एक चम्मच घी लगाकर एक फॉयल में लपेट कर माइक्रोवेव में १८० डिग्री पर १५ मिनट पका ले। 
१५ मिनट बाद इसे पलट कर दोबारा १५ मिनट पका लें। 
अब अब इसे निकाल कर मोटा पीस लें। 
कड़ाही में घी गरम कर काजू,बादाम,तरबूज के बीज  भून लें ,अब इसमें सूजी मिला कर चला लें। 
अब गैस बंद कर बूरा ,इलाइची पाउडर ,घी मिला कर मिश्रण बना लें। 
ठंडा होने पर इसके लड्डू बना लें। 


Friday, May 12, 2017

KESAR-PISTA SHRIKHAND

आज मैं आपको केसर पिस्ता श्रीखंड बनाना सिखाऊंगी। 

श्रीखंड 

आवश्यक सामग्री 

१ कप बिना पानी का दही 
१/४ कप चीनी 
१०-१२ पिस्ते कटे हुए 
१०-१२ केसर के बाल 
१ चम्मच इलाइची पाउडर 

बनाने की विधि 

दही में चीनी ,पिस्ते ,केसर और इलाइची पाउडर मिला कर अच्छे से फेंट लें। 
एक सार हो जाने पर इसे ठंडा होने के लिए ३-४ घंटे फ्रिज में रख दें। 
ठंडा होने पर सर्व करें। 

Thursday, May 11, 2017

MAWA AUR BESAN KI BARFI

आज मैं आप को मावा-बेसन की बर्फी बनाना सिखाऊंगी। 

मावा-बेसन की बर्फी 

आवश्यक सामग्री 

२ कप बेसन 
१ कप मावा  
२ कप चीनी 
१ चम्मच इलाइची पाउडर 
१/२ कप घी 

बनाने की विधि 

बेसन को कम पानी से अच्छे से सख्त गूँथ लें। 
इस आटे की चार लोई की मोटी पूड़ी बना कर, घी गरम कर भूरा होने तक तल लें। 
इन सारी पूड़ी को मिक्सी में डाल कर अच्छे से पीस लें। 
१ १/२  कप चीनी की तीन तार की चाशनी बना कर इसमें पीसा हुआ बेसन और इलाइची पाउडर मिला कर मिश्रण बना लें। 
१/२ कप चीनी की गाढ़ी चाशनी बना कर इसमें मावा मिला कर मिश्रण बना लें। 
अब एक ट्रे में पहले बेसन वाला मिश्रण और ऊपर से मावा मिश्रण बिछा कर ठंडा होने दें। 
ठंडा होने पर इसे बर्फी के आकार में काट कर सर्व करें। 

Wednesday, May 10, 2017

BADAM PISTA KULFI

आज मैं आप को बादाम पिस्ता कुल्फी बनाना सिखाऊंगी। 

बादाम पिस्ता कुल्फी 

आवश्यक सामग्री 

१ किलो फुल क्रीम दूध 
५० ग्राम कंडेंस्ड मिल्क 
२ चम्मच चीनी 
१०-१५ बादाम पिस्ता ,क्रश किये हुए
२ चम्मच दूध पाउडर 

बनाने की विधि 

एक कड़ाही में दूध ले कर इसमें दूध पाउडर मिला लें और गाढ़ा होने तक चीनी मिला कर गरम करें। 
इसमें बादाम पिस्ता मिला कर थोड़ा और उबालें। 
गाढ़ा होने पर गैस बंद कर कंडेंस्ड मिल्क मिला कर चलाते हुए ठंडा कर लें। 
ठंडा होने पर इस मिश्रण को कुल्फी मोल्ड में भर कर फ्रीजर में जमा दें। 
जम जाने पर मोल्ड से निकाल कर सर्व करें। 

KHATTA AAM PAPAD

आज मैं आप को खट्टा आम पापड़ बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री 

खट्टा आम पापड़ 

१ किलो कच्चे आम 
२०० ग्राम गुड़ 
१/२ चम्मच काला नमक 
१/२ चम्मच सफ़ेद नमक 
१ चम्मच भुना जीरा पाउडर 
१ चम्मच जीरा पाउडर 
१/२ चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
चाट मसाला 

बनाने की विधि 

आम को छील कर गुठली निकाल दें। 
इसके टुकड़े काट कर मिक्सी में पीस लें। 
गैस पर एक पैन में इस पीसे हुए आम को डाल कर ,गुड़ ,काला नमक ,सफ़ेद नमक ,जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिला कर पानी सूखने तक चलाते रहें। 
पानी सूखने पर गैस बंद कर चाट मसाला मिला दें। 
अब इस मिश्रण के ठंडा होने पर प्लास्टिक शीट पर पतली लेयर में बिछा दें। 
इसे धूप में ३ -४ घंटे तक सुखा लें। 
अब इसे १० -१२ घंटे केलिए छाया में पंखे के नीचे सुखा लें। 
सूख जाने पर इसे शीट से हटा कर मनचाहे आकार में काट कर स्टोर कर लें। 

Monday, May 8, 2017

NARIYAL MILKMAID KE LADDOO

आज मैं आप को नारियल और मिल्कमेड के लड्डू बनाना सिखाऊंगी। 

नारियल मिल्कमेड के लड्डू 

आवश्यक सामग्री 

२ कप नारियल पाउडर 
२०० ग्राम मिल्कमेड 
१ चम्मच इलाइची पाउडर 

बनाने की विधि 

नारियल पाउडर को कड़ाही में हल्का भून लें। 
गैस बंद कर इसमें मिल्कमेड मिला कर अच्छे से मिक्स कर लें। 
ठंडा होने पर इसमें इलाइची पाउडर मिला कर छोटे -२ लड्डू
 बना कर नारियल पाउडर में लपेट कर सर्व करें। 

Sunday, May 7, 2017

AATE KA HALWA (KADAH PRASAD)

आज मैं आप को आटे का हलवा (कड़ाह परसाद )बनाना सिखाऊंगी। 

कड़ाह परसाद 

आवश्यक सामग्री 

१ कप आटा 
१/२ कप चीनी 
१/२ कप घी 

बनाने की विधि 

घी को कड़ाही में गरम कर उसमे आटा मिला कर डार्क ब्राउन होने तक भून लें। 
भुन जाने पर इसमें चीनी और २ १/२ कप पानी मिला कर ,पानी सूखने तक अच्छे से चलाते रहें। 
पानी सूख जाने पर गैस से उतार कर प्लेट में सर्व करें। 

Friday, May 5, 2017

GULKAND RASGULLA

आज मैं आपको गुलकंद रसगुल्ला बनाना सिखाऊंगी। 

गुलकंद रसगुल्ला 

आवश्यक सामग्री 

१ लीटर दूध का छैना 
१ कप चीनी 
१ चम्मच गुलकंद 
१ चुटकी केसर 
२ चम्मच गुलाबजल 

बनाने की विधि 

छैने को अच्छे से मसल लें ,और ८ भाग में बांट लें। 
चीनी को १ १/२ कप पानी में मिला कर चाशनी बना लें। 
छैने के बीच में गुलकंद रखकर गोलियाँ बना लें और इन गोलियों को उबलती हुई चाशनी में डाल कर १५ मिनट पका लें। 
अब गैस बंद कर केसर और गुलाबजल मिला दें। 
ठंडा होने पर सर्व करें 


Thursday, May 4, 2017

NARIYAL KI BARFI

आज मैं आप को नारियल पाउडर की बर्फी बनाना सिखाऊंगी। 

नारियल बर्फी 

आवश्यक सामग्री 

१ १ /२ कप नारियल पाउडर 
१/२ कप चीनी 
चांदी वर्क 

बनाने की विधि 

नारियल पाउडर को हल्का सा भून ले। 
चीनी में १/२ कप पानी मिला कर २ तार की चाशनी तैयार कर ले। 
नारियल पाउडर में चाशनी मिला कर मिश्रण बना ले। 
इस मिश्रण को एक ट्रे में बराबर से फैला कर जमने दें। ऊपर से चांदी वर्क सजा दें। 
जम जाने के बाद इसे बर्फी के आकार में काट लें। 

Wednesday, May 3, 2017

MUNG KI BARFI

आज मैं आपको मूंग की बर्फी बनाना सिखाऊंगी। 

मूंग दाल की बर्फी 

आवश्यक सामग्री 

१ कप धुली मूंग की दाल 
१/२ कप घी 
१ कप चीनी 
१ चम्मच हल्दी पाउडर 
१०-१२ पिस्ते कटे हुए 

बनाने की विधि 

दाल को ५-६ घन्टे के लिए भिगो दें ,बाद में बारीक़ पीस लें। 
एक कड़ाही में इस पिसी दाल को घी के साथ अच्छे से भून लें। इसमें हल्दी मिला कर घी छोड़ने तक भून लें। 
चीनी की तीन तार की चाशनी तैयार कर  लें। 
चाशनी को भुनी हुई दाल में मिला कर मिश्रण बना लें। 
इस मिश्रण को एक ट्रे में  अच्छे से फैला कर ऊपर से पिस्ते से सजा दें और जमने दें। 
इस मिश्रण के जम जाने के बाद बर्फी के आकार में काट लें। 


Tuesday, May 2, 2017

KHAJURIYAN

आज मैं आप को खजुरियाँ बनाना सिखाऊंगी। 

 आवश्यक सामग्री  

खजुरियाँ 

२ कप आटा 
१/२ कप नारियल पाउडर 
१ चम्मच सौंठ पाउडर 
१ चम्मच देसी घी 
१ /२ कप चीनी 
१/४  कप गुड़ 
रिफाइंड आयल 

बनाने की विधि 

चौथाई कप पानी में गुड़ और चीनी घोल लें। 
आटे में नारियल पाउडर ,सौंठ पाउडर और घी मिलाकर सख्त गूँथ लें। 
इस आटे की लोई बेलकर उसकी पतली -२ पट्टी काट लें। 
इन्हे रिफाइंड आयल में भूरा होने तक डीप फ्राई कर लें। 
ठंडा होने पर सर्व कर लें 

Monday, May 1, 2017

CHHENA TOAST WITH BEAT ROOT

आज मैं आप को चुकन्दर वाले छैना टोस्ट बनाना सिखाऊंगी। 

चुकन्दर के छैना टोस्ट 

आवश्यक सामग्री 

छैना १ लीटर दूध का 
१ कप चीनी 
२ चुकन्दर 
१/२ कप नारियल पाउडर 
१/२ कप मलाई 
४ चम्मच दूध पाउडर 
२ चम्मच आइसिंग शुगर पाउडर 
४-५ पिस्ता ,बादाम 

बनाने की विधि 

छैने का रोल बना कर एक कुकर में चाशनी में २५-३०  मिनट के लिए पका लें और ५-६ घंटे के लिए छोड़ दें। 
चुकंदर को छील कर कद्दूकस कर लें और इसे एक कड़ाही में पानी सूखने तक भून लें। 
इसको ठंडा होने पर आधा नारियल पाउडर ,दूध पाउडर ,आइसिंग पाउडर, आधी मलाई इसमें मिला कर अच्छे  मिक्स  लें। 
छैने के रोल के पतले -२ पीस काट लें। 
बची हुई मलाई ,आइसिंग पाउडर और दूध पाउडर मिला कर मिश्रण बना लें। 
अब छैने के पीस पर पहले चुकन्दर वाला मिश्रण और ऊपर से सफ़ेद मलाई वाला मिश्रण लगा कर ,ऊपर से बादाम पिस्ता से सजा कर सर्व करें। 

GHEVAR

आज मैं आप को घेवर बनाना सिखाऊंगी।  आवश्यक सामग्री  २ कप मैदा  १/२ कप घी  १ लीटर   रिफाइंड आयल  १/२ कप दूध  १ निम्बू का रस  ४...